जशपुरनगर जिला का यह विभाग उड़ा रहा प्रभारी मंत्री के आदेश की धज्जियां……….

spot_img


जशपुर जिला का समग्र शिक्षा मिशन के द्वारा प्रभारी मंत्री माननीय उमेश पटेल के आदेश की धज्जियां उड़ाया रहा है इस विभाग के अधिकारियों की स्वेक्षाचारिता चरम पर है आप सोच सकते हैं माननीय उमेश पटेल जिले के प्रभारी मंत्री के साथ साथ छतीसगढ़ शासन में तकनीकी शिक्षा ,उच्च शिक्षा खेल एवम युवा कल्याण ,विज्ञान और प्रौद्योगिक विभाग ,कौशल विकास जन शक्ति योजना मंत्री है ऐसे में इनके द्वारा कार्यवाही करने के आदेश दिए जाने के बाद भी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बजाय अधिकारी आरोपी को संरक्षण देने में अपना शान समझ रहे हैं मामला पत्थलगांव विकासखंड के तिलडेगा संकुल समन्वयक द्वारा संकुल के शालाओं को सामग्री वितरण में गड़बड़ी कर समस्त सामग्री का बंदरबांट का है जिस पर प्रभारी मंत्री द्वारा कार्यवाही के निर्देश देने के एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी कार्यवाही ना करके आरोपी समन्वयक को संरक्षण प्रदान किया जा रहा है कहा जा सकता है इस जिले में प्रशासन के सामने शासन बौना नजर आ रहा है तिलडेगा के शैक्षिक समन्वयक लक्ष्मण मिर्रे द्वारा शासन से प्राप्त स्वच्छता सामग्री एवं खेल सामग्री को शालाओं में वितरित ना करते हुए बंदरबांट किया गया है जिससे छात्रों को मिलने वाली सुविधा प्राप्त नहीं हो सकी तथा जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई एवं वरिष्ठ कार्यालय को गुमराह करते हुए समन्वयक को बचाने का प्रयास किया गया जिसका स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिले के प्रभारी मंत्री माननीय उमेश पटेल द्वारा मामले को लेकर कार्यवाही के निर्देश जिला के अधिकारियों को दिए गए किंतु कार्यवाही ना करके प्रभारी मंत्री के आदेश को शून्य घोषित किया गया है जिससे कहा जा सकता है जशपुर जिला भ्रष्टाचार की नई इबारत लिख रहा है जिले के संवेदनशील कलेक्टर से मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्र हित में कार्यवाही करने की गुहार तिलडेगा संकुल के समस्त प्रधानपाठकों द्वारा लगाए गए हैं प्रधान पाठकों ने बताया कि उक्त समन्वयक के यह भ्रष्टाचार का पहला मामला नहीं है पूर्व में भी इनके द्वारा की गई अन्य कई भ्रष्टाचार की शिकायत की जा चुकी है किंतु हर बार मामले में लीपापोती कर उक्त समन्वयक को बचाया जाता रहा है

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Chhattisgarh Politics: महिला सुरक्षा और आदिवासी महिलाओं के अधिकारों पर मयूरी सिंह ने भाजपा से मांगा जवाब

खैरागढ़ में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं तेलंगाना प्रभारी मयूरी सिंह ने उठाए सवाल, स्मृति ईरानी से रुख स्पष्ट करने की...

CHHATTISGARH NEWS

Chhattisgarh Politics: महिला सुरक्षा और आदिवासी महिलाओं के अधिकारों पर मयूरी सिंह ने भाजपा से मांगा जवाब

खैरागढ़ में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं तेलंगाना प्रभारी मयूरी सिंह ने उठाए सवाल, स्मृति ईरानी से रुख स्पष्ट करने की...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: लैलूंगा के पोतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल, सोशल ऑडिट के बीच ग्राम सभा स्थगित

जियो-टैगिंग, आवास पूर्णता और मजदूरी भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल; कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित किए जाने की जानकारी लैलूंगा,...