spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

स्कूटी पर अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को पकड़ी कोतरारोड पुलिस, आरोपी से 96 पाव गोल्डन गोवा शराब जप्त….

● स्कूटी पर अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को पकड़ी कोतरारोड पुलिस, आरोपी से 96 पाव गोल्डन गोवा शराब जप्त….


*रायगढ़* । नव पदस्थ थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कल 15 जनवरी की रात्रि कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर रेलवे अंडर ब्रिज कलमी के पास स्कूटी पर शराब तस्करी कर रहे आरोपी विजय प्रताप को पकड़ा गया है । आरोपी से 96 पाव अंग्रेजी गोल्डन गोवा और स्कूटी की जप्ती की गई है ।

एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किया गया, कल रात्रि मुखबीर से थाना प्रभारी कोतरारोड़ को सूचना मिली कि कोसमनारा का विजय प्रताप सिंह राजपूत अवैध बिक्री के लिए स्कूटी पर अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा है जो भारी मात्रा में शराब लेकर कलमी अंडर ब्रिज की ओर से जा रहा है । सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा कलमी की ओर माइनर एक्ट की कार्यवाही के लिए रवाना हुए थाना कोतरारोड़ की टीम को निर्देशित किया गया । सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल के हमराह स्टाफ द्वारा रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे ग्राम कॉलोनी में घेराबंदी कर स्कूटी पर शराब ले जा रहे संदिग्ध युवक को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम *विजय प्रताप सिंह पिता स्वर्गीय मदन सिंह राजपूत उम्र 29 साल निवासी कोसमनारा थाना कोतरारोड़ रायगढ़* का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से 96 पाव गोल्डन गोवा शराब कीमत 13,000 रुपए तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा सीजी 13 V-0769 *जुमला कीमती 63,000 रूपये* को जप्त कर आरोपी पर थाना कोतरारोड़ में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, जयप्रकाश सूर्यवंशी और आरक्षक मनोज जोल्हे शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं।...
Latest
एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूँगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक ... “कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज” राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी लैलूंगा में मौसम का महाविस्फोट!

आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और मूसलाधार...
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की बिलासपुर संभागीय बैठक संपन्न छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा — कानून व्यवस्था,... BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम... राज्यपाल रमेन डेका आज करेंगे एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी ब...