टेलीग्राम मोबाईल एप्प के जरिए लाखों की ठगी, इंटरनेशनल टिकट बुक करने पर कमीशन देने का झांसा देकर की गई साइबर ठगी…..

टेलीग्राम मोबाईल एप्प के जरिए लाखों की ठगी, इंटरनेशनल टिकट बुक करने पर कमीशन देने का झांसा देकर की गई साइबर ठगी…..

पार्ट टाइम जॉब में कमीशन के लालच में गंवाए लाखों रूपए, लोगों को फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने की जरूरत….

*रायगढ़* । सोनकरपारा, जूटमिल में रहने वाले रेलवे कर्मचारी द्वारा थाना जुटमिल जूटमिल में ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में दिये गये आवेदन पत्र पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आज धोखाधड़ी का अपराध कायम किया गया है । शातिर साइबर ठगों द्वारा पार्ट टाइम जॉब में इंटरनेशनल टिकट बुक करने पर कमीशन देने की बात कहकर 32 लाख रूपये की ठगी किया गया है । पीड़ित ने बताया कि रेल्वे विभाग में सेक्शन इंजिनियर के पद पर कार्यरत है, दिनांक 21.11.2023 को सुबह इसे टेलीग्राम मोबइल ऐप के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब का ऑफर आया था जिसमें Sky Scanner App के जरिए इंटरनेशनल टिकट बुक करने पर कमीशन मिलने की जानकारी दिया और इस कार्य करने के लिए कम से कम 10,000/- रूपये डिपोजिट करना पड़ेगा कहा गया जिससे कि टिकट बुक किया जाएगा, जो टिकट बुक के बाद कमीशन के साथ मिल जाएगा । दो दिन तक ऐसा हुआ भी पीड़ित को कमीशन के रूप में लगभग 16000 /- रूपये मिले लेकिन उसके बाद दिनांक 25.11.2023 से लेकर दिनांक 28.12.2023 तक अलग-अलग खातों में लगभग 32 लाख 56 हजार रूपये जमा करायेा गया परंतु रूपये वापस कुछ नहीं किया गया । हर बार पीड़ित को कार्य पूरा नहीं हुआ (Work Incomplete), सुरक्षा निधि (Security Deposit) और कम क्रेडिट स्कोर के नाम पर रूपये जमा कराया गया । पीड़ित के रिपोर्ट पर थाना जूटमिल में धोखाधड़ी का अपराध अज्ञात आरोपी पर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । साइबर ठगों के सक्रिय गैंग लोगों के ट्रेंड को देखते हुए फेक वेबसाइट बना कर इंटरनेट पर अपलोड किया गया है । आज कल वेबसाइट से लोगों को फंसाने के लिए साइबर ठग डिजिटल विज्ञापन, चैट मैसेंजर्स और फेक अकाउंट के इस्तेमाल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम पर एड के माध्यम से विदेशी या स्वदेशी नंबरों से कॉल कर पार्टटाइम जॉब देने का झांसा देकर टास्क या इंवेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी कर रहे हैं । ऐसे लुभावने स्कीम से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ानः डीएमएफ मद से लैलूँगा के तोलमा में बनेगा 77.32 लाख रुपये की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का आधाररायगढ़, 14 जून 2026/ ग्रामीण और खनन...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...