WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

रायगढ़ के दीनदयाल कॉलोनी में किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, किराएदाराें के सत्यापन के लिए रायगढ़ पुलिस चला रही अभियान…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायगढ़ के दीनदयाल कॉलोनी में किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, किराएदाराें के सत्यापन के लिए रायगढ़ पुलिस चला रही अभियान…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 21/01/2024 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल कॉलोनी में किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों का जांच अभियान चलाया गया । सुबह सीएसपी अभिनव के नेतृत्व में थाना कोतवाली, कोतरारोड, जूटमिल और पुसौर थाने स्टाफ द्वारा दीनदयाल कालोनी के मकानों में रहने वाले मकान मालिकों/किराएदाराें का सत्यापन किया गया और किराएदाराें की सूची तैयार की गई । सत्यापन कार्य में लगे पुलिस अधिकारियों द्वारा किराएदारों के आईडी लेकर चेक किये और उनके काम काज की जानकारी लिया गया तथा उन्हें अवैधानिक गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दिये । नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने एलाउंसमेंट कर बताये कि मकान मालिक की व्यक्तिगत जवाबदारी है कि वह थाने में किराएदार की सूचना दें । उन्होंने मकान मालिकों को हिदायत दिए कि वे मकान किराये पर देने से पूर्व अनिवार्य रूप से किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराये अगर कोई मकान मालिक नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जावेगा । रायगढ़ पुलिस की अपील है कि सभी अपने किराएदार और नौकरों का संबंधित थाने में जाकर अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन अवश्य करावें । किराएदार और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कार्यवाही में टीआई शनिप रात्रे, राकेश मिश्रा, रामकिंकर यादव, सीताराम ध्रुव और उनके स्टाफ शामिल थे । किराएदार और संदिग्धों की जांच कार्यवाही अभियान स्तर पर आगे भी जारी रहेगी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख

लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के...

CHHATTISGARH NEWS

वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुःख

लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के...

RAIGARH NEWS

साइबर जागृति अभियान: स्कूलों और छात्रावासों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, विद्यार्थियों को किया जागरूक

OTP, UPI PIN से लेकर डिजिटल अरेस्ट और QR कोड फ्रॉड तक साइबर ठगी के तरीकों की दी जानकारी रायगढ़। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त...