spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

ग्राम कांटाहरदी में अवैध शराब की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही

120 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार…..

ग्राम कांटाहरदी में अवैध शराब की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही……


● *पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने रखे 50 बोरी महुआ पास का किया नष्टीकरण*……

*रायगढ़* । कल 21 जनवरी के शाम कोतरारोड़ पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा ग्राम कांटाहरदी में घर पर अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही महिला का मुखबीर सूचना पर रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया । आरोपी महिला के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब की जप्ती किया गया है ।

विदित है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, गांजा के विरूद्ध अभियान स्तर पर कार्यवाही जारी है । इसी क्रम में कल ग्राम कांटाहरदी के डोंगरीपारा में रहने वाली महिला राजकुमारी सिदार द्वारा घर पर अवैध रूप से महुआ रखकर बिक्री करने की सूचना पर साइबर सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा एवं डीएसपी (आईयुसीएडब्लु) निकिता तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना कोतरारोड़ एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम तैयार कर ग्राम कांटाहरदी में शराब रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही में संदेही महिला राजकुमारी सिदार कब्जे से एक 100 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की ड्रम में भरा 100 लीटर महुआ शराब तथा 02 सफेद रंग की 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक की जरिकेन में भरा 20 महुआ शराब *कुल 120 लीटर महुआ शराब कीमती 12,000 रुपये* का मिला जिसकी विधिवत जप्ती की गई । वहीं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए रखे करीब 50 बोरी महुआ पास का गांववालों के समक्ष नष्टीकरण कर शराब बनाने के बर्तनों को जप्त कर थाना लाया गया । *आरोपिया राजकुमारी सिदार पति उमित सिदार उम्र 45 सा0 डोंगरीपारा कांटाहरदी थाना कोतरारोड जिला रायगढ़* के कृत्य पर थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक जेबरियुस एक्का, सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करूणेश राय, बाबूलाल पटेल, अनंत तिवारी, आरक्षक मनोज जोल्हे, राजेश खाण्डे , शुभम तिवारी तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक महेश पंडा, सुरेश सिदार, नरेश रजक, नवीन शुक्ला और महिला आरक्षक मेनका चौहान शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा, 06 अप्रैल 2026।(IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल,  ने  जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक...
Latest
जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत... एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूँगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक ... “कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज” राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी