WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बेमेतरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीता पाण्डेय की बेटी भाजपा का थामा दामन……

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

बेमेतरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीता पाण्डेय की बेटी भाजपा का थामा दामन……

उप मुख्यमंत्री साव नें दिलाई सदस्य्ता….

विधायक दिपेश साहू के नेतृत्व मे किया भाजपा मे प्रवेश ….
बेमेतरा
आज राजधानी रायपुर मे बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व मे शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीता पाण्डेय की बेटी रजनी चौबे उप मुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष भाजपा मे शामिल हुई है l इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी है। हमारा भारत विश्व मे अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा की इसी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। आज बेमेतरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीता पाण्डेय की बेटी रजनी चौबे भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका मैं भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं।

भाजपा प्रवेश के बाद मीडिया से बात करते हूए रजनी चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार लोकसभा में पूरे 11 सीटों पर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी है। प्रधानमंत्री की योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में प्रदेश की जनता उत्साहित है, आज महिलाओं, युवाओं,किसानों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार एक विजन के साथ कर रही है, जहां छत्तीसगढ़ के सर्वांगिण विकास के साथ जनहित के लिए योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है। मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते हुए आज महतारी वंदन योजना, किसानों का बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे जनता में एक नया विश्वास दिखाई दे रहा है।आज इन्हीं कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश व प्रदेशवासियों के विकास हेतु बजट में किये गए प्रावधानों से विकासशील छत्तीसगढ़ को आने वाले समय में भाजपा सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में जरूर सफल होगी। आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के इन्हीं जनहितैषी निर्णयों, उपलब्धियों और राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना से प्रभावित होकर मै भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण किया हूँ l

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS