spot_img
spot_img

सीईओ श्रीमती मंडावी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठकशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना के संबंधी सभी कार्य समय पर पूरा करें : सीईओ श्रीमती मंडावी…

spot_img
spot_img
spot_img

सीईओ श्रीमती मंडावी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक
शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना के संबंधी सभी कार्य समय पर पूरा करें : सीईओ श्रीमती मंडावी

विनय सिंह बेमेतरा
*बेमेतरा / मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अध्यक्षता में आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक हुई। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में सीईओ ज़िला पंचायतों श्रीमती मंडावी को ज़िला गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर बनाये जाने पर उन्हें सभी अधिकारियों ने बधाई ओर शुभकामना दी।इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री सी.एल मार्कण्डेय को ज़िला राजनादगाँव के अपर कलेक्टर की नई ज़िम्मेदारी के लिए उन्हें भी शुभकामना दी। दोनों अधिकारियों के राज्य शासन ने सोमवार को इस आशय के आदेश जारी किए। *
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मण्डावी साप्ताहिक समय सीमा अधिकारियों से बारी-बारी विभागवार लंबित आवेदनों की जानकारी ली और समय सीमा के भीतर लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने सूचना अधिकार पोर्टल मैंने चाही गयी जानकारी ऑनलाइन अपलोड नहीं की है वह दो दिवस के भीतर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने पीएम श्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) योजना की जानकारी लेते हुए कहा कि ज़िले के जिन सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में चयनित किया हैं।उन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, खेल का मैदान, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये। श्रीमती मंडावी ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना के आवेदनों और दावा आपत्ति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी संबंधित काम दी गयी समय सीमा में करें।

  • श्रीमती मंडावी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्राथमिकता के साथ इस कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीईओ जनपद से समन्वय कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित करें। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इस संबंध सहयोग लिया जाए।*
spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS