जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री वाजपेयी ने सुनी लोगों की समस्याएं…

जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री वाजपेयी ने सुनी लोगों की समस्याएं

जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 65 आवेदन प्राप्त हुए
विनय सिंह बेमेतरा
बेमेतरा 27 अपर कलेक्टर डा.अनिल वाजपेयी की उपस्थिति मे आज मंगलवार क़ो समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष मे जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमे जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। आज के जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए।
           आज के जनदर्शन में 65 आवेदन विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित थे जिन्हे संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु भेजा गया। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी।                     इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे लोगों में से नगर पंचायत बेरला वार्ड क्र.12 निवासी ढालसिंग कुर्रे मुख्यमंत्री स्वाल्बंन योजना के अंतर्गत दुकान आवंटन कराने के संबंध में आवेदन दिया। जिला बेमेतरा वार्ड नं. 07 समस्त नगरवासी ने पानी का पाइप लाइन बिछवाने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेरला के ग्राम सिरसा के समस्त ग्रामवासी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जोड़ने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील नवागढ़ के ग्राम पंचायत करमसेन निवासी गौरीशंकर मिश्रा प्रधानमंत्री आवास राशी जारी करने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील नवागढ़ के ग्राम पंचायत बैजलपुर निवासी शितला सांडे प्रधानमंत्री आवास निर्माण हेतु भुमि उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन दिया। तहसील बेरला के ग्राम परपोड़ा निवासी लक्षण बाई साहू बटवारा का केश चल रहा अभी तक कोई कार्यवाही नही किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। बेमेतरा नयापारा वार्ड क्र.15 निवासी वर्षा सोनी ने महतारी वंदन योजना में कम्प्यूटर ऑपरेटर की लापरवाही से वंचित होने के संबंध में आवेदन दिया। जिला बेमेतरा के ग्राम पेंड्रीतराई निवासी मोहन रावत बिजली बिल की राशि कम करने के संबंध में आवेदन दिया। जिला बेमेतरा के ग्राम डुडाँ निवासी शांति वर्मा ने वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील साजा के ग्राम मोतेसरा के समस्त ग्रामवासी ने प्राथमिक शाला मे शिक्षक की व्यवस्था करने के संबंध में आवेदन दिया,इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धापेंशन हेतु, दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...