बोर्ड परीक्षा केंद्रों का एसडीएम डिगेश ने किया निरीक्षण…

बोर्ड परीक्षा केंद्रों का एसडीएम डिगेश ने किया निरीक्षण

तहसील क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का बोर्ड परीक्षा जारी है। जिसमें प्रशासन धर्मजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल द्वारा आज निरीक्षण कर चल रहे परीक्षा का जायजा लिया,और कमियों में सुधारने का निर्देश दिए।

आपको बता दें, धरमजयगढ विकासखण्ड में बने सभी परीक्षा केंद्रों में जाकर एसडीएम पटेल ने निरीक्षण कर चल रहे परीक्षा केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाएं एवं ड्यूटीरत शिक्षकों का जायजा ले रहे हैं। और इसी क्रम में आज एसडीएम ने विकासखण्ड के हाईस्कूल परीक्षा केंद्रों हाटी, खड़गांव, कुडेकेला में जाकर निरीक्षण किए। वहीं इस निरीक्षण दौरान एसडीएम ने विद्यालय के कमरों में लगे सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर राऊटर की उपलब्धता, परीक्षा कक्षा में धारण क्षमता, परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं सहित प्रत्येक बिंदुओं की जांच एवं साथ ही परिक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों की जांच किए।सत्यापन में उक्त परीक्षा केंद्र पर सब कुछ शिक्षा बोर्ड के मानक के अनुरूप पाया गया, एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की जांच एवं उनके सत्यापन की प्रक्रिया अभी जारी रहेगा प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर पूरी तरह कटिबद्ध है, और परीक्षा केंद्र बनाए गए किसी भी विद्यालय में यदि कुछ भी मानक के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो उसे परीक्षा केंद्र को निरस्त भी किया जा सकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुशासन तिहार पर उठे सवाल: रविदास मोहल्ला को पानी से वंचित रखने का आरोप सीएमओ की कार्यप्रणाली कटघरे में

बिलाईगढ़। नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 स्थित रविदास मोहल्ला में पेयजल संकट को लेकर एक बार फिर प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...