उप मुख्यमंत्री ने ली ज़िला अधिकारियों की बैठकअधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुँचाएं: प्रभारी मंत्री श्री साव *

  • उप मुख्यमंत्री ने ली ज़िला अधिकारियों की बैठक
    अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुँचाएं: प्रभारी मंत्री श्री साव *

*बेमेतरा – उप मुख्यमंत्री एवं बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज यहां कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में ज़िला अधिकारियों की परिचात्मक बैठक  ली। उन्होंने कहा कि में आज जिले में विकास कार्यों की समीक्षा नहीं बल्कि परिचात्मक बैठक करने आया हूँ। उन्होंने अधिकारियों ने बारी-बारी से अपना परिचय दिया। उन्होंने सभी ज़िला अधिकारियों को कहा कि नई ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें। *
*सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें एवं केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुँचाएं। खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, विधायक श्री दीपेश साहू बेमेतरा,साजा विधायक श्री ईश्वर साहू,अध्यक्ष ज़िला पंचायत श्रीमती सुनीता साहू,कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णकुमार साहू, सीईओ जिला पंचायत के सीईओ श्री टेकचन्द्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर डॉ.अनिल बाजपेयी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में उपस्थित थे। कलेक्टर ने उप मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। *
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ कार्य करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करें। कार्यालयों में समस्याओं को बढ़ने नहीं दें, समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करें।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कई उदाहरण देकर कहा कि सभी को समय के साथ अपने काम के तौर-तरीकों में भी बदलाव करना होगा। हमें तकनीकी ज्ञान और नए कौशल के साथ आगे बढ़ना होगा। अपने कार्यालयों में कार्य विभाजन कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।
श्री साव ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से मैदानी क्षेत्र में जाकर ज़मीनी कार्य देखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों के मैदानी क्षेत्र में में पहुंचने से कार्य और गति आती है साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...