spot_img
spot_img

ग्राम पंचायत भगोरा मे नल जल योजना के तहत हितग्राही से ठेकेदार द्वारा अवैध राशी की मांग। हितग्राहीयों मे आक्रोश।

spot_img
spot_img
spot_img

ग्राम पंचायत भगोरा मे नल जल योजना के तहत हितग्राही से ठेकेदार द्वारा अवैध राशी की मांग। हितग्राहीयों मे आक्रोश।

जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत भगोरा मे केंद्र सरकार के द्वारा संचालित हैं। नल जल योजना में सभी कार्य विभाग की ओर से निशुल्क किया जाता है। उक्त गांव में लगभग 200 हितग्राहियो का वर्क स्ट्रक्चर बन गया है और नल कनेक्शन पाइप लाईन कार्य जारी है जिसमे ठेकेदार द्वारा लम्बा पाइप लगाने पर हितग्राही को 1000 रूपया देना होगा बोला जा रहा है। इस संबंध में भगोरा के हितग्राही राम कुमार यादव ने बताया की नल लगाने के लिऐ खुदाई कार्य कर पाइप लगाने के बाद गड्ढे में मिट्टी डाली गई है और इस काम के लिऐ 1000रूपया मांग किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा उक्त लेनदेन की बात किसी को मत बताना कहा जा रहा है। ऐसे में आम गरीब जनता को लाभ कहाँ मिलेगी!! इस कार्य के लिए कोई निगरानी समिति नहीं है वहीं हर गांव मे इस योजना की कार्य आधी अधूरी है। हमीरपुर छेत्र के हितग्राही परेशान हैं। अब वे जाएँ तो जाएँ कहाँ ऐसा हाल है। हितग्राही जानना चाहते हैं की जिला निगरानी समिति, जनपद प्रतिनिधि, सरपंच से एन ओ सी की जरुरत इस कार्य के लिए लगता है या नही! यदि जिम्मेदार अधिकारीयों द्वारा इस मामले में संज्ञान नहीं लिया गया तो यह योजना भी अधर मे लटक जाएगी।इस संबंध में जब हमने पीएचई विभाग के अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया की ठेकेदार को इस काम में हितग्राहियो से एक पैसा नहीं लेना है नहीं श्रम दान कराना है। उक्त मामले को संज्ञान में लेकर उन्होंने जाँच कराने की बात भी कही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS