
*लोकसभा निर्वाचन 2024 जूलूस,आमसभा के लिए अनुमति जरूरी*

विनय सिंह
बेमेतरा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा किये जाने के साथ ही निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से जुलूस निकालने व आम सभाओं को नियंत्रित करने हेतु संबंधित व्यक्ति अनुमति लेकर ही आम सभा करें या जुलूस निकालने का आदेश जारी किया गया है।
- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रणबीर शर्मा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के निर्वाचन कार्य समाप्ति तक बेमेतरा जिले में कोई भी आम सभा या जुलूस संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी सज़ा, बेमेतरा, बेरला और नवागढ़ के लिखित अनुमति बगैर नहीं निकालने का आदेश जारी किया है।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।*







