धारदार हथियार लिये गांव में घूम रहे व्यक्ति पर तमनार पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…..

● धारदार हथियार लिये गांव में घूम रहे व्यक्ति पर तमनार पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई…..



       *18 मार्च, रायगढ़* । जिले में आचार संहिता प्रभावशील है, लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले के समस्त क्षेत्र में आग्नेय अस्त्र लायसेंसियों से जमा करवाने के निर्देश दिए है । साथ ही पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में गुंडे बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर मुखबीर लगाकर निगाह रखने और कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में कल दिनांक 17.03.2024 के दोपहर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मौहापाली में एक व्यक्ति हाथ में तलवार लेकर गली में बस्ती वालों को गाली गुप्तार कर तलवार लहराते डरा धमका रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक सुरूति लाल सिदार के हमराह स्टाफ शिकायत जांच, अपराध विवेचना के लिए रवाना हुये थाने के स्टाफ को ग्राम मौहापाली जाकर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । तमनार पुलिस स्टाफ द्वारा ग्राम मौहापाली में गांव के नीलकंठ साहू पिता स्वर्गीय रामकुमार साहू उम्र 38 वर्ष को एक लोहे के खुली तलवार लिये घूमते पकड़ा गया जिसे थाना लेकर आये । आरोपित नीलकंठ साहू के कृत्य पर थाना तमनार में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर आरोपित को रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सुरूति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, उषा रानी तिर्की, भीष्मदेव सागर शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

सिर्फ दो दिन शेष, 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा धान सहित सात प्रमुख फसलों को प्राकृतिक आपदाओं और उत्पादन जोखिम से मिलेगा सुरक्षा...

रायगढ़ - खरीफ मौसम 2026 में फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...