WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बेमेतरा में तेज बारिश के चलते मतदान दल वापसी का सिलसिला थमा शुरू हुआ…

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

बेमेतरा में तेज बारिश के चलते मतदान दल वापसी का सिलसिला थमा शुरू हुआ
शाम 5 बजे तक तीनों विधानसभा क्षेत्र में 5 लाख 34 हज़ार 879 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया
शाम 6 बजे तक 73.97 प्रतिशत मतदान हुआ*
मतदान दलों की वापसी पर कलेक्टर ने किया स्वागत
विनय सिंह
बेमेतरा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024- संसदीय क्षेत्र 07- दुर्ग अन्तर्गत ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र 68/ साजा ,69- बेमेतरा और 79 -नवागढ़ हेतु मतदान में प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। आज 7 मई (मंगलवार ) को सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई। हालांकि शाम 6 बजे के पहले मतदान केंद्र में एंट्री ले चुके मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शाम 6 बजे तक 73.97 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम 6 बजे की स्थिति में साजा में 73.97 प्रतिशत,बेमेतरा में 74.05 और नवागढ़ में 69.89 प्रतिशत मतदान हुआ । यह प्रतिशत अंतिम नहीं है। सभी मतदान केंद्रों में मतदान शांतिपूर्ण चला।
*बेमेतरा में तेज बारिश के चलते मतदान दल वापसी का सिलसिला रात्रि 8 बजे तक शुरू नहीं हुआ । ईवीएम की पानी से सुरक्षा को देखते हुए जिले में आज हुए मतदान के बाद बारिश रुकने के बाद देर रात मतदान दलों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है।कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने मतदान दलों के वापस आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा सामग्री जमा करने में जल्दबाज़ी ना करें।सावधानी के साथ करें।
*शाम 5 बजे तक तीनों विधानसभा में 5 लाख 34 हज़ार 879 मतदाताओं नए मताधिकार का प्रयोग किया। महिला मतदाताओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं मतदाताओं ने शाम 5 बजे तक अधिक मत डाले। 2 लाख 69 हज़ार 338 पुरुष मतदाताओं ने मत डाले वही 2 लाख 65 हज़ार 541 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5बजे तक सबसे अधिक नवागढ़ विधानसभा में 1 लाख 81 हज़ार 736 मतदाताओं ने मतदान किया वही साजा विधानसभा में सबसे कम 1 लाख 74 हज़ार 880 मतदाताओं ने मतदान किया। बेमेतरा विधान सभा में 1 लाख 81 हज़ार 736 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।*

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

CHHATTISGARH NEWS

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...