WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

● प्लांट से चोरी 250 मीटर कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

● प्लांट से चोरी 250 मीटर कॉपर वायर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…..

● पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपियों से चोरी कॉपर वायर और चोरी में प्रयुक्त जेसीबी वाहन किया जप्त, आरोपित गये जेल….

09 मई रायगढ़ । पूंजीपथरा पुलिस ने स्थानीय बी.एस. पावर प्लांट तराईमाल से 07 मई को 250 मीटर कॉपर वायर की चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों को चोरी के अपराध में कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।

कल 08 मई को प्लांट के सिक्योरिटी इंचार्ज पंकज चतुर्वेदी द्वारा चोरी के संबंध में थाना पूंजीपथरा में संदेही प्लांट के मिनी जेसीबी वाहन चालक और उसके साथी के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया, जिस पर संदेहियों के विरूद्ध चोरी का अपराध कायम कर माल मुल्जिम पतासाजी में लिया गया । मौके में जांच में पहुंची पूंजीपथरा पुलिस द्वारा प्लांट में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया । फुटेज में प्लांट का मिनी जेसीबी वाहन चालक अनिल पटेल, उसके साथी लोकेश बंजारे की निगरानी में प्लांट से कॉपर वायर को मिनी जेसीबी वाहन में चोरी कर ले जाते दिखा । आरोपी अनिल पटेल को पता तलाश कर हिरासत में लिया गया जिसने अपने मेमोरेंडम पर अपने साथी लोकेश बंजारे के साथ प्लांट से कॉपर वायर की चोरी करना स्वीकार किया है । आरोपियों के मेमोरेंडम पर करीब 250 मीटर कॉपर वायर कीमती 1,50,000 रुपए एवं चोरी में प्रयुक्त जेसीबी सीजी 13 ए.एक्स. 9122 को जप्त कर आरोपी - (1) अनिल पटेल पिता कांशीराम पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम रेमडा अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम बीएस प्लांट तराईमाल थाना पूंजीपथरा (2) लोकेश बंजारे पिता स्वर्गीय डमरू लाल बंजारे उम्र 18 साल निवासी ग्वालिनडीह थाना सारंगढ़ हाल मुकाम बीएस प्लांट तराईमाल थाना पूंजीपथरा को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी में सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद यादव, विनीत तिर्की एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

CHHATTISGARH NEWS

कोतबा-बागबहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक मंथन! मंडल से बूथ तक कसावट की तैयारी, स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ फूंका बिगुल

कोतबा/बागबहार, 20 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा-बागबहार की महत्वपूर्ण मासिक बैठक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले  की चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी

ढिमरापुर चौक-कोतरा थाना एनएच मार्ग के लिए 41.49 करोड़, मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग सहित तीन सड़कों के लिए 24.01 करोड़ रुपये स्वीकृतजिले में सड़क...