spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बिना नाली निर्माण के गुणवत्ताहीन सड़क का किया जा रहा निर्माण , नगरवासी जिम्मेदार पर लगा रहे गंभीर आरोप

बिना नाली निर्माण के गुणवत्ताहीन सड़क का किया जा रहा निर्माण , नगरवासी जिम्मेदार पर लगा रहे गंभीर आरोप

घरघोडा – नगर में घरघोडा से रायगढ रोड में प्रेम नगर से चुहकीमार के पावर ग्रिड स्टेशन तक डामरीकरण किया ज राह है वही घरघोड़ा तमनार चौक के पास हाइस्कूल से प्रेम नगर तक सड़क उखाड़ कर नई सड़क बनाई जा रही है । सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। नगर में पिछले कई वर्षों से सड़कें खराब हैं। सड़क निर्माण के लिए ठेका हुआ और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है, लेकिन ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी की अनुपस्थिति में घटिया सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
नगरवासियों ने आरोप लगाया है। कि सड़क निर्माण से पहले तैयार किए जाने वाल बेस के मानकों की अनदेखी की गई। कोरसेंट और मोटी बजरी से डामर बिछाने के बजाय रेत और बजरी की पतली परत बिछाकर उस पर सीसी सड़क बना दी गई। कच्चे बेस में मानकों की अनदेखी के साथ ही पक्की सड़क की मोटाई में भी अनियमितता बरती है।

नगरवासी नरेन्द्र पौराणिक व रमेश भांभी ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। सड़क के बगल में नाली निर्माण किये बिना सड़क बना दिया जा रहा है जिसके कारण सड़क के अगल बगल बने घरों में पानी घुसने का डर बना हुआ है । 15 दिनों में बारिश सुरु हो जाएगी ऐसे में सड़क से सटे घर वालो को काफी दिक्कतों को समाना करना पड़ेगा , सड़क निर्माण के गुणवत्ताहीन बनाये जाने के कारण जवाबदार अधिकारी ठेकेदार मौके से नदारद रहते है निर्माण कार्य को आनन-फानन में काम पूरा करने की कोशिश हो रही है।

बहरहाल देखना होगा कि घरघोड़ा नगर में होने वाले गुणवत्ताहीन निर्माण पर भाजपा शासन के गुड गवर्नेंस जीरो टॉलरेंस की बात कितनी सार्थक होती है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई

सुकमा। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है। यह मुठभेड़ पोलमपल्ली थाना क्षेत्र में जारी है,...
Latest
सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग