09 अगस्त 2022 विश्व आदिवासी दिवस की समीक्षा बैठक संपन्न…

spot_img

09 अगस्त 2022 विश्व आदिवासी दिवस की समीक्षा बैठक संपन्न


आज दिनांक 14/08/22 को अखिल भारतीय कंवर समाज इंदिरा नगर लैलुंगा में समय प्रातः 10:00 बजे से विश्व आदिवासी दिवस की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में सभी समाज से उपस्थित आदिवासी बुद्धिजीवी कार्यकार्ताओं ने भाग लिया।
इस समीक्षा बैठक में 09 अगस्त 2022 को विश्व आदिवासी दिवस कैसे मनाया गया। क्या क्या व्यवस्था की कमी रही। अगले बार से ऐसा कमी न हो , संगठन कैसे मजबूत हो , सभी गाँव से अधिक से अधिक मात्रा में समाज के लोग कैसे शामिल हो। हमारे आदिवासी समाज के सदस्य जागरूक कैसे होगें। हमारे आदिवासी समाज के सदस्यों द्वारा सर्व आदिवासी समाज संगठन के मध्यम से गांव गांव तक सूचना कैसे पहुंचे। प्रचार प्रसार का तरीका क्या हो। प्राप्त सहयोग राशि की आय ब्यय की जानकारी आदि विषयों पर चर्चा की गयी। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पढ़े लिखे जागरूक लोगों के साथ एक एक सामाजिक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी निभाने होंगें। प्रत्येक गांव के लोगों को भी जागरूक करना अनिवार्य है। उन सभी छुटे हुए समाज के सदस्यों को जो इस बार विश्व आदिवासी दिवस सम्मेलन मे शामिल नहीं हुए उन्हे भी अगले साल के कार्यक्रम में कैसे शामिल हो। उसके लिए सोसल मीडिया एवं अन्य उचित सूचना के माध्यम से जानकारी दिया जाएगा। ताकि समाज के लोगों तक संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पारित आदिवासीयों के संरक्षण हेतु 46 बिंदु मे पारित प्रस्तावों की जानकारी देना तथा आदिवासी समाज उपेक्षा, बेरोजगारी एवं बंधुआ बाल मजदूरी जैसी समस्याओं से ग्रसित है, इन समस्याओं को सुलझाने, आदिवासियों के मानवाधिकारों को लागू करने और उनके संरक्षण के लिए गठित कार्यदल के कार्यों के बारे में जानकारी देकर समाज में जागरूकता लाना है।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर भी चर्चा की गयी तथा सर्व सहमति से अनत राम पैंकरा को सर्व आदिवासी समाज का अध्यक्ष और दिलीप केरकेट्टा को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यकारीणी का विस्तार आगामी बैठक मे किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता गोंड समाज के जिला अध्यक्ष रतन सिंह गोंड एवं संचालन बलराम नेटी एवं देव चरण पैंकरा तथा आभार प्रदर्शन दीपक सिदार द्वारा किया गया। इस मौके पर , एसटी/एससी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष श्यामलाल पैंकरा , कंवर समाज के संरक्षक अनत राम पैंकरा, ईसाई महासभा जिला अध्यक्ष दिलीप केरकेट्टा, अनिलकुमार टोप्पो प्राचार्य, सुमन कुमार साय पूर्व अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ लैलूंगा व अजजा शा. सेवक विकास संघ लैलुंगा अध्यक्ष नंदकुमार साय पैंकरा, भवन साय पोर्ते, जालंधर एक्का, सत्यनारायण सिदार, गुलाब सिंह राठिया, आनंद श्याम, श्रीराम साय पैंकरा, मनोजसाय पैंकरा, रूपसिंह सिदार, विजयराज सिदार, दिनेश भगत, ललित कुमार भगत, नरेश लकड़ा, मोहन लकड़ा, सुनील तिग्गा, अजय सिदार, रामलाल पैंकरा, अलेक्स खलखो, नारबेल टोप्पो लैलुंगा,श्रवण कुमार भगत, षष्ठी देव सिदार,….आदि आदिवासी कार्यकार्ता मौजूद थे। बैठक मे उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों हेतु दोपहर भोजन की ब्यवस्था भी की गयी थी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में गूंजी आदिवासी युवाओं की हुंकार, लैलूँगा से शिवशंकर पैंकरा के नेतृत्व में टीम ने दर्ज कराई दमदार मौजूदगीप्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन में...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ 06 अक्टूबर 2026 | रायगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग का प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन-2026 भव्य रूप से संपन्नहजारों...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...