spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

जनदर्शन में मिले 41 आवेदन

जनदर्शन में मिले 41 आवेदन
विनय सिंह
बेमेतरा कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर के दृष्टि-सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल के दौरान जिले के विभिन्न गांवों से आये आम नागरिकों की मांग, शिकायत एवं समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साप्ताहिक जनचौपाल के दौरान आम नागरिकों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 41 आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर ने सभी लोगों की समस्याएं को बारी-बारी से सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार आवेदकों के समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
आज के जनचौपाल में ग्राम दमई के ग्रामीणों ने ग्राम दमई से सण्डी तक पहुंच मार्ग बनाये जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किये। नगर पंचायत बेरला निवासी ढालसिंह कुर्रे ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकान आवंटन में हो रहे परेशानियों को दूर करने के संबंध में आवेदन दिया। वार्ड नं. 15 नया पारा बेमेतरा निवासी लता यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त की राषि दिलाये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत की। ग्राम परसबोड़ निवासी दिव्यांग बलराम गोयल ने बैटरी चलित ट्रायसिकल प्रदान करने हेतु आवेदन किया। ग्राम भेड़नी निवासी सनत कुमार साहू ने सीमांकन कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम बारगांव निवासी भुनेष्वरी एवं चंद्रप्रकाष देवांगन ने 2018-19 में पाहंदा-बारगांव एवं खुड़मुड़ा रोड चौड़ीकरण के दौरान मकान टुटने एवं जमीन का मुआवजा दिलाये जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये। ग्राम मौहाभाठा निवासी दानीराम साहू ने जमीन का नक्षा सुधार कराने हेतु आवेदन दिया। ग्राम खाम्ही निवासी बीजे बाई ने मनरेगा मजदूरी की राषि दिलाने एवं फर्जी मस्टर रोल भरने पर कार्यवाही करने हेतु आवेदन दिये। ग्राम पंचायत कांवराकापा निवासी आनंद जांगड़े ने खेत में झुके हुए खम्भे और तार को ठीक कराने के संबंध में आवेदन दिया। ग्राम खरहरी निवासी रोहित पाटले ने गांव के तालाब का समतलीकरण कराये जाने हेतु आवेदन दिया। इसके अलावा आज के जनचौपाल में किसान सम्मान निधि की राशि दिलाये जाने, अतिक्रमण हटाने, सीमांकन करने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, विद्युत ट्रांसफार्मर एवं तार लगाने हेतु आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा

संभागी ब्यूरो सुखदेव आजाद जांजगीर-चांपा ग्राम खपरी में हुए सनसनीखेज बुजुर्ग दंपत्ति हत्याकांड का जांजगीर-चांपा पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते...
Latest
‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म...