spot_img
spot_img

*कहलगाँव राष्ट्रीय लोक अदालत में 361 वादों का हुआ निपटारा*

spot_img
spot_img
spot_img

*कहलगाँव राष्ट्रीय लोक अदालत में 361 वादों का हुआ निपटारा*

कहलगांव से कन्हैया खंडेलवाल की रिपोर्ट

कहलगांव में 13 जुलाई को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 करोड़ 23 लाख 53 हजार 515 रूपयें की राशि पर समझौता हुआ और 88 लाख 37 हजार 512 रुपये की राशि की वसूली हुई जिसमें भारतीय स्टेट बैंक के 64, यूको बैंक 151, ग्रामीण बैंक 9, यूनियन बैंक 46, इंडियन बैंक 01, इंडियन ओवरसीज बैंक 01, बैंक ऑफ बरोंदा 01, बीएसएनएल 07 सहित कुल 361 मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया गया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज व्यवहार न्यायालय परिसर, कहलगाँव में आयोजित वर्ष के दूसरे लोक अदालत काफी सफल रहा. विदित हो की विगत 2 माह से आज के लोक अदालत की तैयारी की जा रही थी और समिति के द्वारा प्रचार प्रसार के साथ साथ कुल 7800 से अधिक नोटिस का तमिलों थाना और पारा लीगल वालंटियर के द्वारा करवाया गया था. आज सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित करते हुए प्राधिकार की अध्यक्ष अवर न्यायाधीश श्रीमती शिल्पा प्रशांत मिश्रा जी, अधिवक्ता सदस्य श्री जय शंकर सिंह के द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरूवात की गई l, अध्यक्ष सह अवर न्यायाधीश श्रीमती शिल्पा प्रशांत मिश्रा ने अपने उद्घाटन भाषण में बैंकरों से मामलें के निष्पादन में लचीला रुख अपनाते हुए अधिक से अधिक मामलों में निष्पादन हेतु सहयोग की अपील की. उनके द्वारा बेहतर काम करने वाले 5 बैंकरों को जिन्होंने सांकेतिक राशि पर समझोता करते हुए जन सेवा का कार्य किया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर प्राधिकार के मनीष पांडे के अलावा वरीय सहायक चंदन चौधरी, नाजिर अरविंद कुमार, बेंच क्लर्क प्रवीण रजक, संदीप कुमार. श्रीओम शरण, प्रदीप कुमार. के अलावे पी एल वी सुभाष कुमार, रामजी पांडे, ऋषिकेश तिवारी और अविकास मौजूद थे .

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...