spot_img
Saturday, March 28, 2026
Saturday, March 28, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

काम वाली बाइयो का नया खेल आया सामने ; कॉलोनी के लोगो के घर चोरी फिर सीनाजोरी…

काम वाली बाइयो का नया खेल आया सामने ; कॉलोनी के लोगो के घर चोरी फिर सीनाजोरी…

रायपुर : जिंदगी की भागदौड़ के बीच कॉलोनियां व मोहल्लो में लोग घर में बर्तन धोने व साफसफाई के लिए काम करने के लिए बाइयों को रखता है। भरोसे में रहकर अपना घर इन बाई लोगो को भी सौप देते है। जब ये बाइंया काम मांगने आती है तो ऐसी बाते करती है जिससे घर मालिक भी भरोसा कर लेता है। काम ऐसा करते है की घर की महिलाये भी इनके झांसे में आ जाती है। कुछ दिन में ये बाइया घर के हर कोने का मुआयना कर लेती है घर में कहा कहा कैमरा लगा है यह सब जानने के बाद इनका काम शुरू हो जाता है। ये काम वाली बाइंया घर के समानो की चोरी शुरू कर देती है। ये इन समानो की चोरी के बाद घर के मालिक का व्यवहार व रिएक्शन देखना चाहती है जैसे ही घरवालों का ध्यान इनकी चोरी पर नहीं गया उसके बाद ये लोग घर के महंगे सामानो की चोरी शुरू करती है। इसके बाद घर से पैसो की चोरी शुरू करती है। पैसे भी पूरा नहीं निकालते है कम से कम पैसे निकालकर अपना काम करते रहते है। जिस दिन घर वालो को इनके ऊपर शक हुआ और जैसे ही घर मालिक ने इनको चोरी करने की बात बोली वैसे ही ये लोग अपना असली चेहरा दिखाने में आ जाते है। ये घर के मालिक पर ही अपने पैसो की चोरी का आरोप लगाते है। अपने आपको ईमानदार बताकर कॉलोनी व अपार्टमेंट में रहने वालो को डराते है। घर मालिक को पुलिस थाने जाने की धमकी देते है। इनका खेल सुनियोजित तरीके से किया जाता है। ये अपनी बस्ती में रहने वाली अपनी अन्य साथियो के साथ कॉलोनी में रहने वाले मकान मालिक को धमकाने आ जाती है। लोग इनसे डर कर इनको उलटा पैसा देने को मजबूर हो जाते है।सुनियोजित तरीके से माँ बेटीया सहित चार पांच बस्ती के लोगो को लेकर मकान मालिक को डराकर अच्छा पैसा वसूल करने का काम कर लेती है। कोई भी व्यक्ति पुलिस के लफड़े में पड़ना नहीं चाहता, उसको अपनी कॉलोनी में इज्जत ख़राब होने का भी डर भी रहता है।

इन काम वाली बाइयो का एक गेंग रायपुर में आज कल बड़े पैमाने पर सक्रीय है। इनके द्वारा घरो में काम करने के नाम से चोरी की जाती है उसके बाद पकड़ाने के बाद घर के मालिक से तगड़ी वसूली का खेल किया जाता है। अपने आपको ईमानदार बताकर ब्लैकमेलिंग करके पैसो की वसूली की जा रही है। राजधानी में इनका नया खेल बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। बाहर से आकर रायपुर की बस्तियों में रहकर इनका बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। यह चोर गेंग अब तक कई घरो को अपना शिकार बना चुकी है.किसी भी घर में ये गेंग ज्यादा समय काम नहीं करता है चार से पांच माह के प्लान में घरो से चोरी करो उसके बाद निकल जाओ अगर पकड़ा गए तो बस्ती की अपनी साथी महिलाओ को लेकर घरवालों को डराओ और उनपर ही अपने पैसे चोरी करने का आरोप लगा दो। सामने वाला डरकर पैसा देगा। जो नहीं दिया उसके नाम से पुलिस थाने में आवेदन देकर डराओ।

राजधानी में इस गेंग की चर्चा अब जोरो पर है। अब इस प्रकार की लूटपाट से पुलिस प्रशासन जनता को कैसे मदद पहुँचाती है यह देखना बाकी है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग

रायपुर। पश्चिम एशिया संकट के चलते पूरे देश में एलपीजी की किल्लत शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ में भी जगह-जगह से घरेलू गैस सिलेंडर...
Latest
छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में कांग्रेस... पुरुष हॉकी : मेजबान छत्तीसगढ़ सहित असम, झारखंड और ओडिशा रहे विजेता स्टार्टअप और इनोवेशन का नया केंद्र बन रहा छत्तीसगढ़: CM साय खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाे... आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ ... मुख्यमंत्री 31 को करेंगे कुंवरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ, 133 करोड़ की विकास परियोजन... प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में दुर्ग जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर लैलूँगा चौक बना ‘मौत का मोड़’! ओवरलोड ट्रकों की दहशत से जाम, हादसे और हाहाकार