लैलूंगा क्षेत्र में हाथियों ने फसलों को किया तहस-नहस, वन विभाग से आस लगाए बैठे किसान

spot_img

लैलूंगा क्षेत्र में हाथियों ने फसलों को किया तहस-नहस, वन विभाग से आस लगाए बैठे किसान

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता

लैलूंगा / पिछले 2 सप्ताह से हाथियों के झुंड ने लैलूंगा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंजारा,गमेकेला, गोढ़ी, सारसमाल, रेगड़ी आदि गांव के किसानों की फसलों को जमकर बर्बाद किया है। फसल को तहस-नहस होते देख किसानों की आंखों में आंसू आ गए।किसानों ने बताया कि 25 से 30 की संख्या में ये हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है,और जिस खेत में ये उतर जाते हैं उस आसपास के फसल को पूरी तरह बर्बाद कर देते हैं। जहां एक और इस वर्ष बारिश अच्छी होने से किसान दोगुनी फसल की उम्मीद लगाए धान की फसल के पकने का इंतजार कर रहे थे हाथियों के तांडव से उनकी उम्मीदों को गहरा धक्का लगा है ।अब ये किसान वन विभाग से आस लगाए बैठे हैं कि कब राजस्व एवं वन विभाग की टीम आएगी किसानों के नुकसान का आकलन करेंगे एवं नुकसान के मुआवजे की प्रक्रिया चालू करेंगे ।किसानों द्वारा इसके संबंध में वन विभाग को जानकारी दी गई है परंतु राजस्व एवं वन विभाग के नुकसान आकलन के लिए नहीं पहुंचने पर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं ।अंचल के किसान पूरी तरह खरीफ की धान फसल पर निर्भर रहते हैं और उसी से वर्ष भर जीवन व्यापन करते हैं उनको चिंता है की कैसे वे कृषि कार्य हेतु लिए गए ऋण को चुका पाएंगे एवम वर्ष भर कैसे अपना गुजारा करेंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी रामबाई चौहान जूटमिल से गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लैलूंगा पुलिस की कार्रवाई, आजीवन कारावास की सजा प्राप्त महिला पहचान छिपाकर रह रही थी रायगढ़, 5 अक्टूबर। ऑपरेशन क्लीन...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS