Big Breaking ~ तेज रफ्तार बाईक खाई में गिरी 1 कि मौत 1 गंभीर 2 घायल ….. आज कि रात सडक हादसों के नाम , दो कि मौत 28 घायल

तेज रफ्तार बाईक खाई में गिरी 1 कि मौत 1 गंभीर 2 घायल ….. आज कि रात सडक हादसों के नाम , दो कि मौत 28 घायल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


घरघोड़ा क्षेत्र आज की रात सड़क हादसों के नाम रही। बता दे कि कल बीते रात 3 जून कों घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत छर्राटांगर में श्रीहरि यज्ञ मेला का अंतिम रात था । जिसमे हजारों कि संख्या में लोग मेला देखने आये थे। मेला देख कर वापस घर लौट रहे 28 लोग सड़क हादसे का शिकार हो गये है जिसमे 2 लोगों कि मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह लगभग 8:45 में मोटरसाइकिल CG 14 MQ 4818 से 4 युवक मेला देख के अपने घर वापस लौट रहे थे लौटते समय भेंड्रा पुलिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी जिसमे एक युवक कि मौत हो गई वही एक कि हालत गंभीर अन्य 2 को हल्की चोट लगी है

बता दे कि बाईक सवार में गजानंद सारथी पिता उद्धव सारथी उम्र 17 वर्ष मिलूपारा कि मौत हो गई वही वही घायलों में सोहन सिदार पिता घसिया राम उम्र 16 वर्ष कि हालत गंभीर बताई जा रही है वही सुरेश सिदार पिता शनि राम उम्र 18 वर्ष, विशाल सिदार पिता चंदन सिदार उम्र 17 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दिया जायेगा।

दूसरा हादसा अमलीडीह से छर्राटांगर रोड में पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार पुलिया में गिरा जिसमे जगदीश राठिया पिता रतन राठिया उम्र 28 निवासी कांटाझरिया चिमटापानी थाना घरघोड़ा कि मौत हो गई है।

मृतक 1 / मृतक गजानंद सारथी पिता उद्धव सारथी उम्र 17 वर्ष मिलूपारा

मृतक 2 / जगदीश राठिया पिता रतन राठिया उम्र 28 निवासी कांटाझरिया चिमटापानी।

अचानक आये सड़क हादसे को लेकर बीएमओ डॉ एस आर पैंकरा के नेतृत्व में स्वस्थ विभाग  के डॉक्टर व समस्त नर्सिंग ड्रेसर कि टीम घायलों के उपचार के लिए लगातार ड्यूटी में जुटी रही।

घरघोड़ा बीएमओ डॉ एस आर पैंकरा से प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोड़ा हॉस्पिटल में 28 ब्यक्ति को उपचार के लिए लाया गया था। जिसमे 2 ब्यक्ति कि मौत हो गई है। एक ही हालत गंभीर है जिसे उचित उपचार के लिए रायगढ़ भेजा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

गैर-जमानती धाराओं में चौकी खरसिया पुलिस ने की कार्रवाईऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा       पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

गैर-जमानती धाराओं में चौकी खरसिया पुलिस ने की कार्रवाईऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा       पत्रकार हीरालाल राठिया...