spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा ~ रेगड़ी गैस त्रासदी: ज़हरीली गैस के रिसाव से दहशत, प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, पुनः चक्का जाम

रेगड़ी गैस त्रासदी: ज़हरीली गैस के रिसाव से दहशत, प्रशासन की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा ग़ुस्सा, पुनः चक्का जाम

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़/लैलूंगा। लैलूंगा तहसील के रेगड़ी गांव में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। एक तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से चलती लिक्विड गैस टैंकर पलट गई, जिससे उसमें भरा हाइड्रोक्लोरिक एसिड लीक होने लगा। ज़हरीली गैस के रिसाव से गांव का माहौल दमघोंटू हो गया, ग्रामीणों को आंखों में जलन और सिर दर्द की शिकायतें होने लगीं।

प्रशासनिक लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह चक्का जाम किया और डॉक्टरों की मांग की। लैलूंगा तहसीलदार शिवम पांडे के आश्वासन पर प्रदर्शन कुछ देर के लिए शांत हुआ, लेकिन शाम तक टैंकर नहीं हटाने पर ग्रामीणों ने दोबारा रास्ता जाम कर दिया।

गांव में दहशत का माहौल
रिसाव के चलते गांव के जलस्रोत भी संदिग्ध हो चुके हैं। लोग भूखे-प्यासे हैं, किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला। बच्चों और बुज़ुर्गों की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन राहत और बचाव के कोई ठोस इंतज़ाम नहीं किए गए हैं।

प्रशासन पर उठे सवाल
गांव वालों का कहना है कि घटना के कई घंटे बीतने के बावजूद टैंकर नहीं हटाया गया और ना ही गैस रिसाको रोकने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया। प्रशासन की घोर लापरवाही के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाज़ी की और पुनः चक्का जाम कर दिया।

ग्रामीणों की मांग है कि—

टैंकर को तत्काल हटाया जाए

प्रभावितों के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम भेजी जाए

गांव में राहत सामग्री पहुंचाई जाए

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो


रेगड़ी गांव में फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और ग्रामीण तब तक धरना जारी रखने की बात कर रहे हैं जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल से ‘चावल उत्सव’ की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा यह विशेष अभियान 7 अप्रैल से 30 अप्रैल तक...
Latest
प्रदेश में कल से मनाया जाएगा चावल उत्सव, राशनकार्ड धारकों को एक साथ मिलेगा 3 मही... ब्रेकिंग : फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, इस तारीख को होगी परी... छत्तीसगढ़ सशस्त्र नक्सलवाद से मुक्ति पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का हुआ भव्य ऐत... महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल…. भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत...