spot_img
spot_img

लैलूँगा के शराब दुकान में ठंडी बियर के लिए लोग परेशान
महीनों से नहीं मिल रही ठंडी बियर, बियर प्रेमियों में नाराजगी

spot_img
spot_img
spot_img

लैलूँगा के शराब दुकान में ठंडी बियर के लिए लोग परेशान
महीनों से नहीं मिल रही ठंडी बियर, बियर प्रेमियों में नाराजगी

लैलूंगा, / क्षेत्र की एकमात्र अधिकृत शराब दुकान में ठंडी बियर नहीं मिलने से बियर प्रेमियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लगातार गर्मी के इस मौसम में जब लोग ठंडे पेय की तलाश में शराब दुकान का रुख करते हैं, तो उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगती है। महीनों से दुकान में ठंडी बियर उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को मजबूरन बिना ठंडे पेय के ही संतोष करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से गर्मी शुरू हुई है, तब से ठंडी बियर की व्यवस्था दुकान में नहीं हो पाई है। फ्रिज तो दुकान में है, लेकिन वह या तो खराब पड़ा है या फिर उसका उपयोग ही नहीं किया जा रहा है। इसके कारण बियर खरीदने वाले लोगों को या तो गर्म बोतलें खरीदनी पड़ती हैं या फिर खाली हाथ लौटना पड़ता है। कुछ उपभोक्ता तो दुकानदारों पर आरोप लगा रहे हैं कि जानबूझकर ठंडी बियर नहीं दी जाती ताकि बाहरी ठिकानों पर इसकी मोटी रकम और कालाबाजारी की जा सके।

एक स्थानीय ग्राहक ने बताया, ” में रोज 2 बियर पिता हु ।पर हर बार दुकान में आकर यही सुनना पड़ता है कि ठंडी बियर नहीं है। गर्मी में तो ठंडी बियर ही पीने का मन करता है, लेकिन यहां तो कोई व्यवस्था ही नहीं है।” उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शराब दुकानों में ठंडी बियर की व्यवस्था अनिवार्य की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

वहीं, दुकान प्रबंधन का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति और तकनीकी दिक्कतों के कारण फ्रिज का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। हालांकि यह तर्क उपभोक्ताओं को संतुष्ट नहीं कर पा रहा है। लैलूंगा जैसे नगर में, जहां गर्मी का पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है, वहां ठंडी बियर न मिलना आम जनता के लिए असुविधा का कारण बन रहा है।

कुछ जागरूक नागरिकों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की है। उनका कहना है कि जब सरकार को राजस्व बियर और शराब की बिक्री से प्राप्त होता है, तो ग्राहकों की मूलभूत सुविधा की जिम्मेदारी भी प्रशासन की बनती है।

देखा जाए तो यह सिर्फ एक दुकान की बात नहीं है, बल्कि यह आम समस्या बनती जा रही है। यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो उपभोक्ताओं में आक्रोश और अधिक बढ़ सकता है। प्रशासन को चाहिए कि वह शराब दुकानों की जांच कर यह सुनिश्चित करे कि ठंडी बियर की समुचित व्यवस्था हो, ताकि ग्राहकों को गर्मी में कुछ राहत मिल सके।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...