बाइक पर शराब तस्करी कर रहे युवक को धरमजयगढ़ पुलिस ने पकड़ा, 50 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट की कार्रवाई

बाइक पर शराब तस्करी कर रहे युवक को धरमजयगढ़ पुलिस ने पकड़ा, 50 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट की कार्रवाई

   

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

   रायगढ़, 21 जून 2025 जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ पुलिस ने शनिवार को 50 लीटर  महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में की गई।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रूपुंगा निवासी सितेन्द्र डनसेना (उम्र 21 वर्ष) मोटरसाइकिल से अवैध रूप से महुआ शराब लेकर दुर्गापुर चौक की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुर्गापुर चौक में घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा।
       आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी मोटरसाइकिल में लदे 3 प्लास्टिक की बोरियों से कुल 50 लीटर  महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 5,000 रुपये  है। शराब के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बजाज प्लेटीना मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹20,000) को भी जब्त किया गया है।
       पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज करगिरफ्तारी की कार्रवाई पूर्ण की और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
       थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में इस कार्रवाई में एएसआई गंगाराम भगत, आरक्षक विनय तिवारी, विजयनंद राठिया, हेमलाल बरेठ एवं महिला आरक्षक सोनम उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...