spot_img
Thursday, March 26, 2026
Thursday, March 26, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

अवैध शराब और जुआ के खिलाफ कार्रवाई, कोतरारोड़ में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, जूटमिल और घरघोड़ा में खुड़खुड़िया जुआ रेड में दो गिरफ्तार

अवैध शराब और जुआ के खिलाफ कार्रवाई, कोतरारोड़ में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, जूटमिल और घरघोड़ा में खुड़खुड़िया जुआ रेड में दो गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 30 जून 2025 रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। रविवार 29 जून को चक्रधरनगर, कोतरारोड़, जूटमिल और घरघोड़ा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री और जुआ खेलने के मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
       कोतरारोड़ थाना प्रभारी के निर्देशन में ग्राम तारापुर राजापारा मोहल्ला में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर महिला भुरी बाई निषाद (31 वर्ष) अपने घर के सामने गली में महुआ शराब बेचते पकड़ी गई। उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब (कीमत करीब 1500 रुपये) जब्त कर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
      इसी दिन कोतरारोड़ पुलिस को कांटाहरदी निवासी गोपाल प्रसाद जायसवाल द्वारा अपने घर के आंगन में अवैध हाथ भट्टी की शराब बिक्री हेतु रखने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर रेड की, जहां आरोपी गोपाल प्रसाद जायसवाल (42 वर्ष) निवासी कांटाहरदी को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। दोनों कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, जय प्रकाश सूर्यवंशी, आरक्षक शुभम तिवारी, संदीप कौशिक, शिवानंद प्रधान एवं महिला आरक्षक श्यामा सिदार शामिल रहे।
       उधर, थाना जूटमिल पुलिस ने ग्राम गढ़उमरिया तालाब के पास जुआ खेलाने की सूचना पर दबिश दी। पुलिस ने मौके पर रतराम बंजारे (56 वर्ष) निवासी गढ़उमरिया सतनामी मोहल्ला को खुड़खुड़िया गोटी से जुआ खेलते पकड़ा। आरोपी के पास से 6 नग खुड़खुड़िया गोटी, जुआ सामग्री और नगदी 1130 रुपये जब्त कर उसके विरुद्ध जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई की गई। रेड टीम में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू शामिल रहे।
          इसी प्रकार घरघोड़ा पुलिस ने पतरापाली में जुआ खेलते आरोपियों पर कार्रवाई की। सूचना पर पुलिस पहुंची, जहां कुछ जुआड़ी पुलिस को देखकर फरार हो गए, जबकि ललित राठिया (45 वर्ष) निवासी कंचनपुर को मौके पर पकड़ा गया। आरोपी के पास से 6 नग प्लास्टिक की खुड़खुड़िया गोटी और जुआ फड़ से नगदी 720 रुपये जब्त कर धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। चक्रधरनगर पुलिस ने भी ग्राम नटवरपुर में दो अलग-अलग कार्रवाइयों को अंजाम देकर कुल 26 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में