करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटा

spot_img

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, वन विभाग जांच में जुटा

रायगढ़। जिले के तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत केराखोल गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ करंट की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय जंगली हाथी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हाथी अपने झुंड से भटककर गांव के पास स्थित खेतों की ओर चला आया था। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत कुमार विजेंद्र डिप्टी रेंजर विनोद तिग्गा टीम के साथ मौके पर मौजूद है घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी सी के राठिया भी मौके पर पहुंचे और जाँच मे जुट गए।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत से लगे राजस्व भूमि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जंगली सूअर को मारने के लिए बिजली का करंट बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तमनार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी की उम्र करीब 7 वर्ष बताई जा रही है। मृत हाथी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत की जा रही है। साथ ही, इस मामले में दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है, क्योंकि बीते कुछ महीनों में इस इलाके में हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ी है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि फसलों की सुरक्षा के लिए करंट बिछाने जैसे अवैध और खतरनाक तरीके न अपनाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

घटना स्थल: केराखोल गांव, तमनार वन परिक्षेत्र, रायगढ़
मृत हाथी की उम्र: लगभग 7 वर्ष
कारण: खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आना
जांच: तमनार वन विभाग की टीम जांच में जुटी

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

PM Awas Yojana: रायगढ़ के पोतरा पंचायत में आवास योजना पर सवाल, सोशल ऑडिट के बीच ग्राम सभा स्थगित

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड की ग्राम पंचायत पोतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन को लेकर कथित अनियमितताओं...

CHHATTISGARH NEWS

PM Awas Yojana: रायगढ़ के पोतरा पंचायत में आवास योजना पर सवाल, सोशल ऑडिट के बीच ग्राम सभा स्थगित

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड की ग्राम पंचायत पोतरा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन को लेकर कथित अनियमितताओं...

RAIGARH NEWS

88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई...

थाने में बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, मामले में आगे की कार्रवाई के लिए एसडीएम रायगढ़ को भेजा प्रतिवेदनमाता-पिता...