IIM रायपुर में जशपुर जिपं अध्यक्ष सालिक साय का सम्मान
जशपुर विकास मॉडल बना राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र

IIM रायपुर में जशपुर जिपं अध्यक्ष सालिक साय का सम्मान
जशपुर विकास मॉडल बना राष्ट्रीय चर्चा का केंद्र

रायपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) रायपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने समापन पर विशेष क्षण का साक्षी बना, जब जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभर से प्रोफेसर, वरिष्ठ विशेषज्ञ और नीति-निर्माता मौजूद थे।

इस प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़ के 25 जिला पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल हैं। जशपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए सालिक साय ने पहले ही दिन प्रभावी वक्तव्य और सशक्त प्रेज़ेंटेशन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने परिचय सत्र में जशपुर के विकास मॉडल, उपलब्धियों और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि जशपुर में पर्यटन विकास नए आयाम गढ़ रहा है। चाय, सेव और नाशपाती की खेती किसानों के लिए नई आशा बनकर उभर रही है। वहीं, ‘जशपयोर’ ने महिलाओं के कौशल विकास और उद्यमिता को नई दिशा प्रदान की है।

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों में जशपुर मॉडल को लेकर खास उत्साह देखा गया। कई प्रतिनिधियों ने इसे ग्रामीण विकास का उभरता हुआ सक्सेस मॉडल बताया और इसकी कार्यप्रणाली को समझने में विशेष दिलचस्पी दिखाई। सालिक साय के विचारों तथा जशपुर की प्रगतिशील पहल की प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों ने सराहना की।

आयोजकों का मानना है कि जशपुर की विकास गाथा ग्रामीण भारत के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आने वाले दिनों में प्रतिभागियों को पंचायत प्रबंधन से लेकर डिजिटल गवर्नेंस, नीति-निर्माण और सामाजिक विकास तक विभिन्न विषयों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। IIM रायपुर का यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों के लिए ज्ञान और अनुभव का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...