spot_img
Saturday, March 7, 2026
Saturday, March 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पिता के सामने बेटे को मौत के घाट उतारने वाले 5 दरिंदों को कोर्ट ने दी उम्रकैद,पिता को 3 साल बाद मिला न्याय

डबरा: डबरा के बहुचर्चित हत्या मामले में न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रथम अपर सत्र न्यायालय डबरा ने मामले की सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को दोषी पाते हुए उम्रकैद और आर्थिक दंड से दंडित किया है। इस फैसले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है, क्योंकि यह मामला करीब तीन साल पहले हुई सनसनीखेज फायरिंग और हत्या से जुड़ा था। न्यायालय के इस निर्णय से मृतक के परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायालय डबरा न्यायाधीश ज्योति राजपूत ने हत्या के मामले में आरोपी जसपाल उर्फ बिल्लो सरदार, सत्तार शाह, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू करन, शिवम जोशी और मोहित यादव, सभी निवासी जवाहर कॉलोनी डबरा को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 13-13 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।

घटना 14 दिसंबर 2022 की बताई गई है। फरियादी इंदर सिंह बघेल ने थाना डबरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने बेटे प्रशांत बघेल के साथ मोर्य मार्बल हाउस के सामने खड़ा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते सभी आरोपी हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और प्रशांत बघेल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में प्रशांत बघेल को पेट और पैरों में गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तुरंत सरकारी अस्पताल डबरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना की और साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया।

न्यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों और तर्कों से सहमत होते हुए सभी आरोपियों को हत्या का दोषी पाया और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक अंगराज सिंह कुशवाह द्वारा की गई।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: 25 मार्च से 6 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ में आयोजित

पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन 25 मार्च से 6 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा। ये खेल राज्य के तीन शहरों...
Latest
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: 25 मार्च से 6 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ में आयोजित International Women’s Day: महिला दिवस पर खास तोहफा, श्री काशी विश्वनाथ धाम में म... 8 मार्च को पीएम मोदी दिल्ली वालों को देंगे सौगात, लगभग 33,500 करोड़ रुपये की लाग... पीएम मोदी 9 मार्च को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे सं... दो पक्षों में हुई मारपीट; पिता समेत दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत...वजह जानक... पिता के सामने बेटे को मौत के घाट उतारने वाले 5 दरिंदों को कोर्ट ने दी उम्रकैद,पि... एग्जाम देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या, चाचा और उसके बेटे ने ही ले ली जान... LPG Price Hike: इजरायल-ईरान जंग के बीच भारत में महंगी हुई रसोई गैस... इतने रुपए ... अनिल अंबानी पर ED का बड़ा शिकंजा? मुंबई में 12 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी-Yes... फ्लिपकार्ट ने 500 कर्मचारियों को कंपनी से किया बाहर, जानिए क्या है वजह