spot_img
Monday, March 9, 2026
Monday, March 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

CG : आत्मानंद स्कूलों में 151 पदों पर भर्ती,इस तारीख तक मिलेगा मौका,जाने डिटेल…

रायपुर :- राजधानी रायपुर के 31 आत्मानंद स्कूलों में 151 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 6 दिन में 10 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च है। भर्ती प्रक्रिया के तहत व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य और चौकीदार पदों पर भर्ती की जाएगी।

व्याख्याता में हिन्दी, गणित, संस्कत, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विषय के साथ ही शिक्षक में अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान विषय के पद हैं। पदों पर चयन हेतु स्कूल, स्नातक और स्नातकोत्तर के प्राप्तांकों की गणना की जाएगी। वही केवल हिन्दी और संस्कृत के व्याख्याता पद के लिए ही अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं है।

रायपुर के आत्मानंद स्कूलों में से पीएमश्री पं. आरडी तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आमापारा में 3 पद, गिरिजा शंकर मिश्र अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायपुरा में 7, स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय त्रिमूर्तिनगर में 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। भनपुरी स्कूल में 11, गुढ़ियारी में 11, चंदखुरी में 7, गनियारी में 7, रायखेड़ा में 8, खोरपा में 4, बरबंदा में 2, खरोरा के 3, गोगांव में 7, बूढ़ापारा में 2, गोबरा-नवापारा में 4, समोदा में 3, मंदिर हसौद में 2, सारागांव में 4, तिलक नगर में 3, सरोना में 2, मोहबा बाजार में 3, गुरुनानक चौक स्कूल में 1, लालपुर में 3, मोवा में 2, अभनपुर में 7, आरंग में 5, नेवरा में 8, भाठागांव में 6, माना कैंप में 6, कुंरा में 5, फाफाडीह में 5, राजातालाब में 3 पदों में भर्ती की जाएगी।

व्याख्याता के लिए बीएड के साथ ही संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर उपाधि, प्रधान पाठक के लिए द्वितीय श्रेणी से स्नातक के साथ ही डीएड या बीएड या डीएलएड और टीईटी प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऐसे ही शिक्षक के लिए 45% अंकों के साथ स्नातक व बीएड या डीएड या डीएलएड के साथ ही टीईटी पूर्व माध्यमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। कम्प्यूटर शिक्षक के लिए कम्प्यूटर साइंस या आईटी या कम्प्यूटर एप्लीकेशन साथ द्वितीय श्रेणी में स्नातक, व्यायाम शिक्षक के लिए 12वीं पास के साथ ही डीपीएड या बीपीएड में स्नातक होना अनिवार्य है।

सहायक शिक्षक के लिए 45% के साथ 12वीं व डीएड या डीएलएड उत्तीर्ण के साथ ही टीईटी प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के लिए जीव विज्ञान या गणित विषय समूह के 12वीं उत्तीर्ण, ग्रंथपाल के लिए द्वितीय श्रेणी में स्नातक व बी लिब की उपाधि, सहायक ग्रेड 5 के लिए 12वीं पास के साथ डीसीए या पीजीडीसीए या आईटीआई कोपा उत्तीर्ण, भृत्य के लिए आठवीं पास ओर चौकीदार के लिए भी आठवीं पास होना चाहिए।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Breaking : कलेक्टर ने बदले 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदार, देखें किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14...
Latest
Breaking : कलेक्टर ने बदले 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदार, देखें किसे कहाँ मिली जि... CG : मेडिकल कॉलेज परिसर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी सीएम विष्णु देव साय ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सांसद बनने पर दी बधाई लाखों के क्रैश बैरियर कबाड़ में बिके! लैलूंगा थाना की मेहरबानी से सड़क सुरक्षा पर... आवास, मनरेगा और कौशल योजनाओं से रायगढ़ की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
जिला जेल रायगढ़ के महिला प्रकोष्ठ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्य... ईरान के नए सुप्रीम लीडर को पुतिन का खुला सपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सकों का सम्मान
पश्चिम एशिया जंग पर संसद में बड़ा खुलासा CG LIVE 24 NEWS की खबर का बड़ा असर! महीनों से बंद बरटोली आंगनबाड़ी मामले में कार...