WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर

नरेंद्र मिश्रा
बलरामपुर/वाड्रफनगर,

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान में जनपद पंचायत वाड्रफनगर के सभापति भगवान दास केशरी को भाजपा किसान मोर्चा जिला बलरामपुर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखा गया। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
बताया जा रहा है कि वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत – बलंगी जिला बलरामपुर निवासी भगवान दास केशरी   लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव, संगठन क्षमता और किसानों से जुड़ाव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और मजबूती मिलेगी तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के किसानों में भी उम्मीद जगी है कि उनकी आवाज संगठन के माध्यम से और मजबूती से उठेगी।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभेच्छुओं ने भगवान दास केशरी को पुष्पमाला पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि बाबा बंशीधर जी एवं राधा रानी की कृपा सदैव उन पर बनी रहे, ताकि वे क्षेत्र और किसानों की सेवा में निरंतर कार्य करते रहें।

(पूर्व मंडल अध्यक्ष,भाजपा)भगवान दास केशरी :

“मैं भारतीय जनता पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता हूं। पार्टी ने समय-समय पर जो भी जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे मैंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास किया है। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जो नई जिम्मेदारी पार्टी ने मुझे सौंपी है, उस पर भी मैं पूरी ईमानदारी से काम करूंगा। हमारा प्रयास रहेगा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाए और संगठन को और मजबूत बनाया जाए। मैं पार्टी नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया है।”

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि भगवान दास केशरी के अनुभव और नेतृत्व से किसान मोर्चा को नई दिशा मिलेगी तथा किसानों के हित में संगठन और अधिक सक्रिय होकर कार्य करेगा।

spot_img
spot_img

Recent Posts

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...

RAIGARH NEWS

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...