spot_img
Saturday, March 14, 2026
Saturday, March 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

WEATHER UPDATE : मानसून (Monsoon) का 2025 सीज़न पूरे देश के लिए शानदार रहा और इस दौरान देशभर में अच्छी बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के सीज़न के बाद भी देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश हो रही है। हालांकि कई राज्यों में अब गर्मी सताने लगी है, तो कई राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। अब देश में मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए नज़र डालते हैं किन राज्यों में भारी बारिश होगी।

उत्तरपश्चिम भारत
उत्तरपश्चिम भारत में मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।

पश्चिम भारत
पश्चिम भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 5 दिन के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गरजने और आंधी चलने की भी संभावना है।

दक्षिण भारत
दक्षिण भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में अगले 5 दिन के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम और कराईकल में तेज़ बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

पूर्वी और मध्य भारत
पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के लिए मौसम विभाग ने अगले 5 दिन जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा और आंधी का भी अलर्ट है।

उत्तरीपूर्व भारत
उत्तरीपूर्व भारत में भी मौसम का मिज़ाज फिर बदलेगा। ऐसे में असम, मेघालय, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है कि इस दौरान तेज़ बारिश हो सकती है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा की दारू दुकान में ठंडी बियर और पसंदीदा ब्रांड गायब! शराब प्रेमियों का फूटा गुस्सा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

लैलूंगा की दारू दुकान में ठंडी बियर और पसंदीदा ब्रांड गायब! शराब प्रेमियों का फूटा गुस्सा, जिम्मेदारों पर उठे सवाललैलूंगा।गर्मी का मौसम शुरू होते...
Latest
लैलूँगा की दारू दुकान में ठंडी बियर और पसंदीदा ब्रांड गायब! शराब प्रेमियों का फू... लैलूँगा में गैस की किल्लत, चखना सेंटरों में धड़ल्ले से जल रहे सिलेंडर – प्रशासन ... तमनार के ग्राम आमगांव में मामूली विवाद पर टांगी से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने की... लैलूँगा पुलिस की मानवीय पहल, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार के लिए मनोरोग ... पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस ने 6 वाहनों से 130 टन स्क्रैप और आयरन पेललेट्स की जब्ती... CG – पिता बना हैवान : कलयुगी पिता ने की बेटे की हत्या, फिर झूठी रची मौत की कहानी... फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के लिए... राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : ... CG : चार थाना प्रभारी, 4 उप-निरीक्षक और 3 सहायक उप-निरीक्षकों का तबादला, देखें आ... खबर के बाद बौखलाया थाना प्रभारी? खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देने के बजाय पत्रकार ...