spot_img
Saturday, March 14, 2026
Saturday, March 14, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा पुलिस की मानवीय पहल, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार के लिए मनोरोग अस्पताल भेजा गया

लैलूंगा पुलिस की मानवीय पहल, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार के लिए मनोरोग अस्पताल भेजा गया

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    14 मार्च, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस द्वारा एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ अज्ञात महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव को स्थानीय ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात महिला लारीपानी बस स्टैंड के आसपास घूम रही है, जो मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही है।

        सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए महिला के संबंध में जानकारी एकत्र की गई, किंतु महिला अपना नाम और पता स्पष्ट रूप से बताने की स्थिति में नहीं थी तथा उसके परिजनों का भी पता नहीं चल सका। महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके समुचित उपचार के लिए थाना प्रभारी द्वारा पहल की गई। विधिवत प्रक्रिया के तहत अनुविभागीय दंडाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर महिला को उपचार के लिए राज्य मनोरोग अस्पताल, सेन्द्री (बिलासपुर) भेजा गया।

     महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए दो महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, जिन्होंने महिला के दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कर उसे सेन्द्री अस्पताल में सुरक्षित भर्ती कराया। रायगढ़ पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

        एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश जिला पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ सामाजिक दायित्तवों का निवर्हन किया जा रहा है, जिनमें जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता करना भी है। रायगढ़ पुलिस ऐसे मानवीय कार्यों के लिए सदैव तत्पर है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा की दारू दुकान में ठंडी बियर और पसंदीदा ब्रांड गायब! शराब प्रेमियों का फूटा गुस्सा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल

लैलूंगा की दारू दुकान में ठंडी बियर और पसंदीदा ब्रांड गायब! शराब प्रेमियों का फूटा गुस्सा, जिम्मेदारों पर उठे सवाललैलूंगा।गर्मी का मौसम शुरू होते...
Latest
लैलूँगा की दारू दुकान में ठंडी बियर और पसंदीदा ब्रांड गायब! शराब प्रेमियों का फू... लैलूँगा में गैस की किल्लत, चखना सेंटरों में धड़ल्ले से जल रहे सिलेंडर – प्रशासन ... तमनार के ग्राम आमगांव में मामूली विवाद पर टांगी से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने की... लैलूँगा पुलिस की मानवीय पहल, मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उपचार के लिए मनोरोग ... पूंजीपथरा और पुसौर पुलिस ने 6 वाहनों से 130 टन स्क्रैप और आयरन पेललेट्स की जब्ती... CG – पिता बना हैवान : कलयुगी पिता ने की बेटे की हत्या, फिर झूठी रची मौत की कहानी... फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 5 दिन भारी बारिश, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों के लिए... राजनांदगांव को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित मॉडल सिटी के रूप में विकसित करेंगे : ... CG : चार थाना प्रभारी, 4 उप-निरीक्षक और 3 सहायक उप-निरीक्षकों का तबादला, देखें आ... खबर के बाद बौखलाया थाना प्रभारी? खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देने के बजाय पत्रकार ...