spot_img
Wednesday, March 18, 2026
Wednesday, March 18, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

CG – भिखारी ने खुद का गला काटा, पूजा कक्ष में इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…!!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक व्यक्ति की घर के पूजा रूम में लाश मिली। बताया जा रहा है कि मृतक ने तंत्र-मंत्र के फेर में खुद का गला काटकर अपनी जान दे दी। घटना से पहले मृतक ने एक चाकू खरीदकर लाया था। फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।

जानिए पूरा मामला

घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा का है। चंदन नट 45 वर्षीय अपने परिवार के साथ ग्राम जोंधरा में रहता था। चंदन भीख मांग कर खुद का और अपने परिवार को पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा हैं कि चंदन घर लौटा था। घर आने के बाद उसने अपने बड़े भाई के साथ कुछ समय बिताया और फिर पूजा करने के लिए पूजा कक्ष में चला गया था।

शाम 7 बजे पूजा कक्ष से चंदन की जमकर चीखने की आवाज आई। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो चंदन के गले पर जख्म का निशान था और पास ही एक चाकू पड़ा था। परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घटना की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मौत से पहले चंदन ने एक चाकू बाजार से खरीदा था। पूजा-पाठ में चंदन को ज्यादा विश्वास था। आशंका जताई जा रही है कि तंत्र-मंत्र के फेर में फंसकर चंदन ने खुद के गले पर वार कर आत्महत्या कर ली।

फिलहाल मामले को लेकर बिलासपुर पुलिस जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की टीम परिजनों से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ब्रेकिंग : पुलिस महकमें में तबादला, कई आरक्षकों का हुआ स्थानांतरण, SP ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट…!!

गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय गरियाबंद द्वारा प्रशासनिक आधार पर तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत जिले में पदस्थ कई प्रधान...
Latest
CG – भिखारी ने खुद का गला काटा, पूजा कक्ष में इस हाल में मिली लाश, मचा हड़कंप…!! ब्रेकिंग : पुलिस महकमें में तबादला, कई आरक्षकों का हुआ स्थानांतरण, SP ने जारी कि... मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास : 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री विष्णु ... रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल धरसींवा के सरोना में 100 बिस्तर वाले नवीन अस्पताल का भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओ... जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाह... लैलूँगा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : अब कमान संभालेंगे उज्ज्वल पाण्डेय
सिस्टम ...
लैलूँगा में गूंजेगा जय श्रीराम : घर-घर पहुंच रहा निमंत्रण, 27 मार्च को निकलेगी भ... CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर... CG – प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम : पत्नी ने मायके से रिश्तेदारों को बुलाकर पति क...