WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

Aaj Ka Rashifal 24 March 2026: जानिए! कैसा रहने वाला है आज आपका दिन?

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

24 March 2026 Ka Rashifal: आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का संयोग कई शुभ योग लेकर आया है। षष्ठी तिथि आज शाम 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र के छठे दिन स्कन्द षष्ठी मनायी जाएगी। आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 5 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों फर पड़ेगा, जिससे करियर, स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां मेष का दिन मिला जुला रहने वाला है। वहीं, वृषभ राशि वालों के लिए दिन शानदार है। कर्क राशि का दिन व्यस्तता में बीतेगा। यहां विस्तार से जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। आज सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। आज प्रॉपर्टी संबंधी कार्य संपन्न होंगे। इसके साथ घर में भी आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों के मान सम्मान का विशेष ध्यान रखें। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। मां कात्यायनी को फूल अर्पित करें, शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 7

वृषभ राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे आप नई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। आज घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज व्यवसाय संबंधी किसी नए काम को शुरू करने का उचित समय है। अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने के लिए आप नई तकनीकों का सहारा लेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग – ब्लू
  • शुभ अंक – 1

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी परंतु आप उचित व्यवस्था बनाकर हल भी निकाल लेंगे। आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आज परिवारजनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। आज मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए योगा मेडिटेशन आदि का सहारा लें। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 6

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। अनुभवी लोगों से मेल मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। आज क्रोध के कारण परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। आज परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक होगा। वर्तमान परिस्थितियों में समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है। आज आर्थिक मामलों में दोस्तों से मदद मिलेगी। आंखों का खास ख्याल रखें। मां कात्यायनी के सामने हाथ जोड़ें, माता पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 3

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज कई तरह की गतिविधियों में आपका रुझान रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर अवश्य विचार कर लें। आज किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहरी गतिविधियों को पूरा करने में ही बीत सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 8

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कार्यप्रणाली बेहतर होगी और किसी काम में उचित सफलता मिलने से उत्साह और अधिक बढ़ेगा। युवाओं और विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की उत्तम संभावनाएं हैं। समय के अनुसार ही निर्णय लें। आज जल्दबाजी और आवेश की वजह से किसी कार्य में समय लग सकता है। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायेंगे। मां कात्यायनी को नारियल अर्पित करें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 7

तुला राशि

तुला राशि वालों आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में लगाएं। ज्यादा मेहनत की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, उचित भोजन का ध्यान रखें। आज व्यायाम करें इससे आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। बच्चे आज किसी खिलौने की मांग कर सकते हैं। घर के जरूरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्केट जायेंगे। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने से लाभ के अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग – नारंगी
  • शुभ अंक – 5

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखेंगे। आज अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें तथा फिजूलखर्च पर भी नियंत्रण रखें। आज अपनी पूरी ऊर्जा योजनाओं को क्रियान्वित करने में लगाएं लेकिन अपनी योजनाएं सार्वजनिक ना करें। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगायें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग – बैंगनी
  • शुभ अंक – 8

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज कुछ नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस बेहतरीन समय का उचित सदुपयोग करें। आज उच्च पद पर आसीन व्यक्तियों के साथ आपका समय बीतेगा, इससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज घर की व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सबको अनुशासित रखना अति आवश्यक है। आज अपने व्यवसाय की गतिविधियों में भी बदलाव करेंगे। आज आपकी दैनिक आय पहले से बेहतर होगी। समाज में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। मां कात्यायनी का ध्यान करें, मन में शांति बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – मैजेंटा
  • शुभ अंक – 9

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपकी कई योजनाएं समय से पूरी हो जायेंगी। आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी और उनके मार्गदर्शन में आप खास निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। आज नकारात्मक प्रवृत्ति के मित्रों की किसी भी सलाह पर विश्वास ना करके अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। आज व्यर्थ के खर्चो पर काबू रखना आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। नौकरी कर रहे लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे। आज घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सौहार्द बना रहेगा।

  • शुभ रंग – भूरा
  • शुभ अंक – 1

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। आज का दिन परिवार के साथ हर्षोल्लास में बीतेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। आज सब कुछ ठीक रहते हुए भी आपको कहीं ना कहीं खालीपन का एहसास रहेगा। आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान ना दें और अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी के बिजनेस में भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, सारे काम बनेंगे।

  • शुभ रंग – गोल्डन
  • शुभ अंक – 2

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आप बच्चों से मित्रवत व्यवहार रखें तथा उनकी समस्याओं को सुनें और सुलझाएं, इससे उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। आज व्यवसाय में इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत मेहनत और सजग रहने की जरूरत है। आज बाहरी लोगों का अपने कार्य स्थल पर हस्तक्षेप ना होने दें। आज व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति होगी। मां कात्यायनी को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग – ग्रीन
  • शुभ अंक – 4
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

BIG BREAKING | लैलूँगा में गांजे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा!

ओडिशा से आ रही फार्च्यूनर को पुलिस ने घेरा, भवानीपुर में दबोची गाड़ी; चालक फरार, 3 बोरा गांजा बरामद होने की खबर!लैलूंगा। ओडिशा की...

CHHATTISGARH NEWS

BIG BREAKING | लैलूँगा में गांजे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा!

ओडिशा से आ रही फार्च्यूनर को पुलिस ने घेरा, भवानीपुर में दबोची गाड़ी; चालक फरार, 3 बोरा गांजा बरामद होने की खबर!लैलूंगा। ओडिशा की...

RAIGARH NEWS

BIG BREAKING | लैलूँगा में गांजे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा!

ओडिशा से आ रही फार्च्यूनर को पुलिस ने घेरा, भवानीपुर में दबोची गाड़ी; चालक फरार, 3 बोरा गांजा बरामद होने की खबर!लैलूंगा। ओडिशा की...