spot_img
Thursday, March 26, 2026
Thursday, March 26, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

25 March 2026 Ka Rashifal: मेष-वृषभ के लिए नवरात्रि का सातवां दिन खुशियों भरा,पढ़िए दैनिक राशिफल

25 March 2026 Ka Rashifal: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज का चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का सातवां दिन है। आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 34 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। नवरात्र का सातवां दिन होने के कारण मां कालरात्रि की पूजा का विशेष महत्व है। इसके अलावा आज अन्नपूर्णा परिक्रमा शुरू हो रही है। जानिए सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लंबे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको उनसे बात करके अच्छा लगेगा। देवी मां को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं, आपका कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

  • शुभ रंग – मैरून
  • शुभ अंक – 1

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कुछ दिनों से चल रही घरेलू समस्याएं आज खत्म होंगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिया हुआ उधार खत्म होगा, आप राहत महसूस करेंगे। मां कालरात्रि की कृपा से ऑफिस में सबके साथ सामंजस्य बिठाने में आप सफल रहेंगे। देवी मां को वस्त्र भेंट करें, सब लोग आपसे खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग – मैजेंटा
  • शुभ अंक – 5

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन करियर में नया बदलाव लाएगा। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि आपके परिवार में सुख शांति बनाए रखेगी। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। राइटर आज नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। मां कालरात्रि का ध्यान करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

  • शुभ रंग – ऑरेंज
  • शुभ अंक – 1

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन बेहतर है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। दुर्गा मां को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं, रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 4

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन खास रहने वाला है। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस करते हैं, उन्हें मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आप सोच विचार में रहेंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

  • शुभ रंग – पर्पल
  • शुभ अंक – 2

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही आपके मन में नए नए विचार आ सकते हैं। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 9

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में लंच करने जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी। आप कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। दुर्गा जी को फल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 8

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी खास मित्र से शेयर करेंगे तो आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंजॉय करने का मौका मिलेगा। आज आप नई स्किल सीख सकते हैं जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। दोस्तों की मदद से आपकी इच्छा पूरी होगी। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, घर में शांति का माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 6

धनु राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस में फायदा कराएगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। मां दुर्गा को खोये का भोग लगाएं, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 3

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 7

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा, नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच विचार करना बेहतर रहेगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।

  • शुभ रंग – ग्रे
  • शुभ अंक – 1

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीजों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्तों में सुधार होगा। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।

  • शुभ रंग – सुनहरा
  • शुभ अंक – 5
01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट के माध्यम से बस्तर में सुशासन की निर्णायक नीतियों के प्रभाव की जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा...
Latest
नक्सल आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से 2800 से अधिक लोग मुख्यधारा में लौटे: CM सा... आईजी रतन लाल डांगी पर गिरी गाज, गृह विभाग ने किया निलंबित छत्तीसगढ़ में यहां बर्ड फ्लू की दस्तक: 22 हजार से ज्यादा मुर्गियां और 25 हजार अंड... POLICE TRANSFER NEWS: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मियों को किया गया इधर से... CGPSC Prelims Result Released : CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, मेंस परीक्षा के लिए... ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूँगा पुलिस की कार्रवाई — 06 नग कृषक मवेशी तस्करों से मु... राम नवमी स्पेशल महा ऑफर 2026🏍️🎉
श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लैलूंगा की ओर से आज के...
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत 5 देशों को राहत, लेकिन जंग का ख... CGPSC 2025 प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी रायपुर में स्टेट जीएसटी की रेड, लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स घेरे में