WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

बिहार में सियासी हलचल, नितिन नवीन ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, जानें अब कौन होगा बांकीपुर से उम्मीदवार?

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

पटना। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद बिहार की राजनीति का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। वहीं आज नितिन नबीन ने अपने विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है। उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है।

नितिन नबीन ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, ‘आज, मैं बिहार विधानसभा में बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले निर्वाचित सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी द्वारा मुझे सौंपी गई नई भूमिका के माध्यम से, मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बिहार राज्य के विकास के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध रहूंगा।’

नियमों के अनुसार, राज्यसभा के लिए लिए निर्वाचित होने के 14 दिनों के भीतर विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देने की बाध्यता के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ेगा। वहीं उनके इस्तीफे के बाद बांकीपुर सीट खाली हो गई है। ऐसे में यहां उपचुनाव होना तय है. यह सीट परंपरागत रूप से भाजपा का मजबूत गढ़ रही है।

वहीं इस सीट के लिए अब डॉ. संजय मयूख, ऋतुराज सिन्हा, रणवीर नंदन, अजय आलोक और ऋतुराज सिन्हा का नाम  सामने आ रहा है। इनमें से संजय मयूख के नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, जो वर्तमान में बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी एवं प्रवक्ता हैं। इसके साथ ही उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे शीर्ष नेताओं का करीबी माना जाता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, स्थानीय से लेकर देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकार बिखरेंगे सुर और संस्कृति के रंग

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोहपद्मश्री उषा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS