CG LIVE 24 का खबर बड़ा असर : सोया प्रशासन जागा, मची अफरा-तफरी!

खबर का बड़ा असर: सोया प्रशासन जागा, मची अफरा-तफरी!
धर्मशाला तोड़ कब्जे की साजिश पर खुला खेल, सड़क किनारे मौत का गड्ढा बना आफत!
4 फीट गड्ढे से दहशत—भीड़भाड़ वाले चौक पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, FIR की मांग तेज!


लैलूंगा से बड़ी खबर —

खबर के प्रकाशित होते ही आखिरकार प्रशासन हरकत में आ गया है। जिस मामले को अब तक नजरअंदाज किया जा रहा था, वह अब तूल पकड़ चुका है। लैलूंगा बस स्टैंड के पास स्थित मुख्य चौक—जहां हर वक्त सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है—वहीं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और खतरनाक लापरवाही का मामला अब खुलकर सामने आ गया है।

धर्मशाला तोड़ी, अब कब्जे की तैयारी!
स्थानीय लोगों के अनुसार, आबादी भूमि पर बनी पुरानी धर्मशाला को पहले तोड़ा गया और अब उसी जगह पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई है। इससे साफ जाहिर होता है कि यहां सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की साजिश रची जा रही है।

सड़क किनारे ‘मौत का गड्ढा’—हर पल खतरा!
हैरानी की बात यह है कि मुख्य सीमेंट कंक्रीट सड़क के ठीक किनारे 3 से 4 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया गया है। इससे सड़क की नींव कमजोर हो चुकी है और कभी भी सड़क धंस सकती है। रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की जान जोखिम में है।

जनता में उबाल—कड़ी कार्रवाई की मांग
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ कब्जे की कोशिश नहीं, बल्कि शासकीय संपत्ति को खुलेआम नुकसान पहुंचाने का गंभीर अपराध है।

FIR की मांग, प्रशासन पर दबाव बढ़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय दण्डाधिकारी और मुख्य नगरपालिका अधिकारी से दोषियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही सड़क की तत्काल मरम्मत कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।
चेतावनी: अब भी नहीं चेते तो होगा बड़ा हादसा!
नागरिकों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया, तो यह लापरवाही किसी भी दिन बड़े हादसे में बदल सकती है—और उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

“खबर चली तो कुर्सी हिली”—अब देखना ये है कि कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में जाता है!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सर्वेक्षण हेतु बहु-विभागीय प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस संपन्न

बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा। समग्र शिक्षा के अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं उनके समावेशी विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड बम्हनीडीह...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...