spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

राजधानी में बड़ा हादसा—निर्माणाधीन साइट पर धंसी मिट्टी, मजदूर की दबकर मौत, इलाके में हड़कंप…

रायपुर। रायपुर के कचना स्थित रहेजा अवाना के कंस्ट्रक्शन साइट पर बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन साइट की मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान झारखंड गढ़वा निवासी गुड्डू रवि के रूप में हुई है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 4 अप्रैल को कचना स्थित रहेजा अवाना के निर्माणाधीन साइट पर काम चल रहा था। मजदूर अपने-अपने काम पर लगे हुऐ थे। इसी बीच अचानक मिट्टी धंस गई और उसके नीचे एक कारपेंटर दब गया।

मजदूर के दबने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद मजदूरों ने मलबे में दबे मजदूर को निकालने रेस्क्यू शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद मजदूर को आखिरकार बाहर निकाला गया और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी खम्हारडीह पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान झारखंड के गढ़वा जिला निवासी गुड्डू रवि के रूप में की। निर्माणाधीन साइट पर मृतक कारपेंटर का काम करता था।

मृतक गुड्डू एक महीने पहले ही कंस्ट्रक्शन साइड पर काम करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं थे, जिसकी वजह से ये हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। साथ ही हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी

रायपुर।  राज्यपाल रमेन डेका ने आज गायत्री नगर रायपुर स्थित  जगन्नाथ मंदिर में मंदिर ट्रस्ट को एम्बुलेंस प्रदान किए। उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान मद से...
Latest
राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी लैलूंगा में मौसम का महाविस्फोट!

आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और मूसलाधार...
सर्व रविदास समाज छत्तीसगढ़ की बिलासपुर संभागीय बैठक संपन्न छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का रायगढ़ दौरा — कानून व्यवस्था,... BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम... राज्यपाल रमेन डेका आज करेंगे एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी ब... BJP का 47 स्थापना दिवस आज, शुरू होगा गांव चलो अभियान, हजारों कार्यकर्ता होंगे एक... CRIME : जंगल में मिली युवक की लाश, गला रेतकर की गई बेरहम हत्या से सनसनी CRIME : 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, नीयत बिगड़ने पर युवक ने पत्थर से कुचल... राजधानी में बड़ा हादसा—निर्माणाधीन साइट पर धंसी मिट्टी, मजदूर की दबकर मौत, इलाके...