spot_img
Tuesday, April 7, 2026
Tuesday, April 7, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस की  कार्रवाई में शराब तस्करी पकड़ी गई

गांजा-शराब रेड, और जब्ती — “ऑपरेशन आघात” में लगातार रायगढ़ पुलिस का एक्शन, 5 आरोपी गिरफ्तार

लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस की  कार्रवाई में शराब तस्करी पकड़ी गई

ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध मादक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई — लैलूंगा पुलिस की गांजा रेड में 3 आरोपी गिरफ्तार, 9 किलो से अधिक गांजा जब्त

कोतवाली पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई — एक्टिवा में शराब परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, 52 पौव्वा शराब व वाहन जब्त

बिक्री से पहले ही नशे का जखीरा जब्त — पुलिस की सतर्कता से दो अलग मामलों का खुलासा

एस

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

एसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा, नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति

   7 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल दिनांक 06.04.2026 को लैलूंगा और कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा और अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई की गई है जिसमें 5 आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है ।

सिहारधार में गांजा सप्लाई चेन पर लैलूंगा पुलिस का प्रहार — उड़ीसा से लाकर बिक्री कर रहे 3 तस्कर गिरफ्तार

            कल दिनांक 06.04.2026 को थाना लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिहारधार मेन रोड किनारे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके पर तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग व थैला लिए खड़े मिले, जिन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम (1) दिलेश्वर यादव पिता लच्छी राम यादव उम्र 19 वर्ष, (2) पिण्टू यादव पिता गोमदो यादव उम्र 18 वर्ष एवं (3) गोमदो यादव पिता स्व. शोभाराम यादव उम्र 54 वर्ष, सभी निवासी ग्राम सिहारधार थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया।

        पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से कुल 9.170 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4,35,000 रुपये एवं 02 नग मोबाइल फोन कीमत 10,000 रुपये बरामद किया गया। कुल जुमला मशरूका 4,45,000 रुपये को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, एएसआई परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक संतराम निषाद, जितेन्द्र कुर्रे, विनोद कुजुर एवं शशिभूषण उरांव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शहर में खपाने ले जा रहे थे अवैध शराब — कोतवाली पुलिस ने एक्टिवा सहित 2 आरोपियों को दबोचा

          इसी कड़ी में कल थााना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन एवं हमराह स्टाफ द्वारा दिनांक 06.04.2026 को  टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना पर केवड़ाबाड़ी पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 13 बीसी 1558 में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम (1) अमित यादव पिता स्व. रामूलाल यादव उम्र 36 वर्ष निवासी गौशालापारा रायगढ़ एवं (2) गणेश राम यादव पिता स्व. भुजबल यादव उम्र 59 वर्ष निवासी बैकुण्ठपुर रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान वाहन में रखे बोरी से कुल 52 पौव्वा देशी शराब (रोमियो मसाला 22 पौव्वा एवं शेरा प्लेन 30 पौव्वा) कुल 9.360 बल्क लीटर शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 4,600 रुपये एवं वाहन की कीमत 70,000 रुपये जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त सन्देश

       जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब एवं गांजा का कारोबार करने वाले तत्काल इस अवैध गतिविधि को छोड़ दें, अन्यथा कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का छापा! खरीफ 2026-27 से पहले लैलूँगा में मची हड़कंप

लैलूंगा। आगामी खरीफ सीजन 2026-27 को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। किसानों को समय पर और सही...
Latest
खाद माफियाओं पर कृषि विभाग का छापा! खरीफ 2026-27 से पहले लैलूँगा में मची हड़कंप ... विश्व स्वास्थ्य दिवसस्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें- मुख्यमंत्री विष्णु देव... मुख्यमंत्री साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुला... इंसानियत हुई शर्मसार, राजधानी में गाय के साथ कुकर्म, वीडियो वायरल होने के बाद बज... बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लू... CG : जल विभाग में कुर्सियों का बदलाव, शंकर ठाकुर को अहम जिम्मेदारी, कई मुख्य अभि... CG – भिलाई स्टील प्लांट में भीषण धमाका! टरबाइन ब्लास्ट से दहला प्लांट, मची अफरा-... लैलूंगा पुलिस ने किया उड़ीसा कनेक्शन से गांजा सप्लाई का खुलासा — कोतवाली पुलिस क... जिला जांजगीर-चांपा
प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल का पत्रकारों ने किया आत...
लैलूँगा में 'सिस्टम' का सरेंडर ! कांग्रेसी विधायक का सदन में हल्लाबोल, भाजपा सरक...