WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

ग्राम पोतरा, बिरसिंहा एवं गमेकेला में 35.5 लीटर महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो महुआ पास नष्ट

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — लैलूंगा में आबकारी विभाग और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

ग्राम पोतरा, बिरसिंहा एवं गमेकेला में 35.5 लीटर महुआ शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो महुआ पास नष्ट

पुसौर के टपरदा और चक्रधरनगर के विजयपुर में भी अवैध शराब पर कार्रवाई, आरोपियों से देशी प्लेन शराब और महुआ शराब बरामद

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— “अवैध शराब पर लगातार प्रहार, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

       8 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.04.2026 को लैलूंगा पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पोतरा, बिरसिंहा एवं गमेकेला में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर दबिश देकर कार्रवाई की गई, जिसमें चार आरोपियों को अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

         पहली कार्रवाई में ग्राम पोतरा रोड किनारे बाड़ी के पास आरोपी राजेश भगत (25 वर्ष) को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम पोतरा (बीजागोड़ा) में घेराबंदी कर आरोपी परमेश्वर सिदार (30 वर्ष) को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

        आबकारी विभाग द्वारा अलग से कार्रवाई करते हुए आरोपी डोलेश्वर सिदार (43 वर्ष) एवं आरोपिया विकांति भगत (37 वर्ष) के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान चार प्रकरणों में कुल 35.5 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, साथ ही आरोपियों द्वारा घर एवं बाड़ी में अवैध रूप से तैयार किए जा रहे लगभग 100 किलो महुआ पास को मौके पर नष्ट किया गया। टीम द्वारा आरोपियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

      उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, आबकारी विभाग की उप निरीक्षक रागिनी नायक, उप निरीक्षक कुशल पटेल, उप निरीक्षक उज्ज्वल मेहर एवं उनकी टीम के साथ थाना लैलूंगा के एएसआई परमेश्वर गुप्ता, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक जुगित राठिया, विनोद कुजूर एवं महिला आरक्षक अनीरा लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

      इसी क्रम में पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम टपरदा निवासी आरोपी जगदीश सारथी (31 वर्ष) को रनभांठा की ओर तालाब के पास कच्चे मार्ग में 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी शराब बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार किया, जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

     वहीं आज दिनांक 08.04.2026 को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर विजयपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी प्रहलाद माखिजा (54 वर्ष) को उसके घर के पास अवैध रूप से देशी मदिरा बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब (कीमती लगभग 2800 रुपये) जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

          ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, अवैध गतिविधि पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्माष्टमी पर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का धमाका! नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएं शानदार गिफ्ट पैक श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाइक खरीदने का सुनहरा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँश्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लेकर आया है जन्माष्टमी का खास धमाका!इस शुभ अवसर पर नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएँ...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS