भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर केशला में “गांव/बस्ती चलो अभियान” सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर केशला में “गांव/बस्ती चलो अभियान” सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी
लैलूंगा | 12.04.26
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम केशला में “गांव/बस्ती चलो अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद माननीय श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय श्री दीपक सिदार, जनपद उपाध्यक्ष माननीय श्री मनोज अग्रवाल, जनपद सदस्य श्रीमती सौभंगी गुप्ता एवं सरपंच श्रीमती पुष्पा सिदार शामिल हुए।
संगठन की ओर से मंडल अध्यक्ष मनोज सतपथी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, दिनेश यादव, सुशीला राठिया, महामंत्री पूनम कौशिक, शक्ति केंद्र प्रभारी नूतन प्रधान, हरिहर कौशिक एवं एकांत भोय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव में पहुंचकर लोगों से संवाद किया तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर ग्राम केशला के वरिष्ठ भाजपाइयों एवं स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS