WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

ऑपरेशन आघात:जशपुर व रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, पत्थलगांव में पकड़ा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

ऑपरेशन आघात:जशपुर व रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, पत्थलगांव में पकड़ा एक कार से 112 किलो 770 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल
रायगढ़ पुलिस को मिली थी मुखबिर से सूचना, कर रही थी आरोपी तस्करों का पीछा, जशपुर पुलिस ने पत्थलगांव में बिछाया जाल, पत्थलगांव के पुरानी बस्ती के पास गांजा सहित दो तस्करों को धर दबौचा
आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में NDPS की धारा 20(B)(2)(C) के तहत अपराध पंजीबद्ध
आरोपी तस्कर संबलपुर उड़ीसा से गांजा लेकर  लैलूंगा, शिवपुर, पत्थलगांव के रास्ते, ले जा रहे थे उत्तरप्रदेश, अंततः आए पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने अवैध मादक प्रदार्थ गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इलियट कार क्रमांक DL-3CB -5298  को भी किया जप्त
जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 54 लाख रु व कार की कीमत लगभग 02 लाख रु है
नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. संजीव कुमार नट, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गोविंद नगर, थाना भरथना जिला ईटावा, (उत्तरप्रदेश)
2. विजय पंडित उम्र 28वर्ष निवासी ग्राम बराउ, थाना भगवानपुर, जिला वैशाली (बिहार) वर्तमान पता लोनावाला पुणे (महाराष्ट्र)
    
   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.04.26 को जशपुर पुलिस को, रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध टोयोटा इलियट कार क्रमांक DL-3CB -5298 से भारी मात्रा में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा का परिवहन किया जा रहा है, जो कि जिला रायगढ़ के लैलूंगा, शिवपुर, गाला क्षेत्र से होते हुए जिला जशपुर के पत्थलगांव की ओर जा रहा है, लैलूंगा पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध कार को ट्रेस करते हुए पीछा किया जा था, सूचना पर थाना पत्थलगांव पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोपहर 02.00 बजे पत्थलगांव के पुरानी बस्ती के पास मेन रोड पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान उक्त संदिग्ध टोयोटा इलियट कार आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा उक्त कार को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदिग्ध कार के चालक के द्वारा कार को न रोककर तेजी से भगाने लगा, जिस पर जशपुर पुलिस के द्वारा उक्त संदिग्ध कार का पीछा किया जा रहा था, उसी दौरान संदिग्ध कार अनियंत्रित होकर , एक नाले के गड्ढे में फंस गया, जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल संदिग्ध कार के पास पहुंच दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः 1. संजीव कुमार नट, उम्र 30 वर्ष, निवासी ईटावा, (उत्तरप्रदेश)
2. विजय पंडित उम्र 28वर्ष निवासी लोनावाला पुणे (महाराष्ट्र). का रहने वाला बताया, पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष जब संदिग्ध टोयोटा इलियट कार की तलाशी ली गई तो, उसमें पीछे की सीट के नीचे छिपाकर रखे 07 प्लास्टिक की बोरी में, खाखी रंग की टेप से लिपटा हुआ,108 पैकेट अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 112 किलो 770 ग्राम था, पुलिस के द्वारा जब हिरासत में लिए गए, दोनों संदिग्धों से गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस ने पकड़े गए गांजा सहित, तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इलियट कार को भी जप्त किया गया, जप्त गांजे की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 54 लाख रु है, व जप्त कार की कीमत लगभग 02 लाख रु है, इस प्रकार पुलिस के द्वारा कुल 56 लाख रु कीमत की गांजा व कार सहित, जप्ती की गई है।
  ➡️ पूछताछ पर हिरासत में लिए गए दोनों आरोपी क्रमशः संजीव कुमार नट व विजय पंडित ने बताया कि उनके द्वारा उक्त अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को उड़ीसा राज्य के संबलपुर से खरीदा गया था, जिसे लेकर वे  उत्तरप्रदेश जा रहे थे, मामले में पुलिस की जांच जारी है, जांच के दौरान तस्करी में अन्य आरोपीयों की भी संलिप्तता उजागर होने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
   ➡️ मामले की कार्यवाही व गांजा सहित आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक कृपादान लकड़ा, आरक्षक आशीषन प्रभात टोप्पो, कमलेश्वर वर्मा, तुलसी रात्रे, देवसिंह एक्का व पदुम वर्मा सहित रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन्माष्टमी पर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का धमाका! नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएं शानदार गिफ्ट पैक श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाइक खरीदने का सुनहरा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँश्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लेकर आया है जन्माष्टमी का खास धमाका!इस शुभ अवसर पर नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएँ...

CHHATTISGARH NEWS

जन्माष्टमी पर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का धमाका! नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएं शानदार गिफ्ट पैक श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाइक खरीदने का सुनहरा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँश्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लेकर आया है जन्माष्टमी का खास धमाका!इस शुभ अवसर पर नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएँ...

RAIGARH NEWS

जन्माष्टमी पर श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स का धमाका! नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएं शानदार गिफ्ट पैक श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाइक खरीदने का सुनहरा...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँश्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लेकर आया है जन्माष्टमी का खास धमाका!इस शुभ अवसर पर नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएँ...