पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन

पीएम आवास योजना से नानदाई को मिला सुरक्षित और खुशहाल जीवन

अब नहीं टपकता घर, मिली है राहत और सुरक्षा

सरकार के प्रति आभार, खुशी में छलकता विश्वास

योजना बनी सशक्तिकरण का आधार, एक छत ने बदली जिंदगी की दिशा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


रायगढ़, 15 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं अब जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का नया अध्याय जुड़ रहा है।
          इसी कड़ी में ठुसेकेला की निवासी नानदाई की कहानी इस योजना की सफलता की सशक्त मिसाल बनकर सामने आई है। कभी मिट्टी के घर में जीवन यापन करने वाली नानदाई बताती हैं कि उनका घर बारिश में टपकता था, जिससे परिवार के साथ रहना बेहद कठिन हो जाता था। लेकिन अब उन्हें योजना के तहत पक्का मकान मिल चुका है, जिससे उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। नानदाई कहती हैं- पहिली हमर माटी के घर रिहिस हे, अब हमन ला आवास मिल गे हे, अब हमन अच्छा रहिबो। उनके शब्दों में एक सुरक्षित छत मिलने का सुकून साफ झलकता है। अब उन्हें मौसम की मार का डर नहीं सताता और वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जी रही हैं।
         अपनी खुशी जाहिर करते हुए नानदाई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करती हैं। वे कहती हैं- हमन ला आवास दीस हे, तेकर बर धन्यवाद देवत हंव.. अब हमन अच्छा रहिबो। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य केवल मकान उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन देना है। नानदाई जैसी महिलाओं के लिए यह योजना सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। नानदाई की यह प्रेरक कहानी बताती है कि जब योजनाएं सही तरीके से जमीन पर उतरती हैं, तो वे केवल ढांचा नहीं बनातीं, बल्कि लोगों के जीवन में स्थायी बदलाव लाती हैं। आज उनका पक्का घर उनके लिए सुरक्षा, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक बन चुका है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

लोक कलाकारों को मिल रही नई पहचान, परंपराओं के संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा संचालित चिन्हारी योजना राज्य की...

CHHATTISGARH NEWS

BABU KHEMANI ARREST : IPL सट्टा किंग बाबू खेमानी गिरफ्तार

रायपुर। ऑनलाइन सट्टे की दुनिया का बड़ा नाम बाबू खेमानी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुंबई से उसकी गिरफ्तारी हुई है, जो IPL...

RAIGARH NEWS

पूंजीपथरा क्षेत्र में 4 ट्रकों को अवैध कबाड़ परिवहन करते पकड़ा, दस्तावेज नहीं मिलने पर वैधानिक कार्रवाई

ऑपरेशन_प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 5 वाहनों से 21 लाख रुपये का अवैध कबाड़ जब्तपूंजीपथरा क्षेत्र में 4 ट्रकों को अवैध...