महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल नहीं अब सीधा प्रशासन की विफलता उजागर  घोघरनाला चांपा बना अराजकता का अड्डा


जिला जांजगीर-चांपा

। चांपा के घोघरनाला क्षेत्र से जो तस्वीर सामने आ रही है वह केवल एक शिकायत नहीं बल्कि पुलिस प्रशासन की खुली नाकामी का प्रमाण है। महिलाओं की सुरक्षा जहां प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए वहीं इस क्षेत्र में खुलेआम

शराबखोरी छेड़छाड़ और अभद्रता का नंगा नाच हो रहा है—और सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह सब पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है।
दिनांक 14 अप्रैल की रात लगभग 9:20 बजे हुई घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नशे में धुत युवकों द्वारा महिलाओं के साथ गाली-गलौज और अशोभनीय हरकतें कोई पहली घटना नहीं है बल्कि यह

*अब रोजमर्रा की भयावह*

सच्चाई बन चुकी है। सवाल यह उठता है कि आखिर चांपा थाना प्रभारी अशोक वैष्णो की पुलिस आखिर कर क्या रही है थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल


*क्षेत्रवासियों का साफ कहना है*


कि घोघरनाला में शराबियों का जमावड़ा कोई नई बात नहीं है। खुलेआम शराब बिक रही है, नशे में धुत युवक सड़कों पर उत्पात मचा रहे हैं, महिलाओं को परेशान कर रहे हैं—फिर भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।


*क्या यह पुलिस की लापरवाही है या फिर संरक्षण?*


यदि थाना प्रभारी अशोक वैष्णो के नेतृत्व में कानून व्यवस्था इस कदर चरमरा गई है कि महिलाएं अपने ही घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सीधे-सीधे उनकी कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न है।


*महिलाओं में डर, प्रशासन मौन*


घोघरनाला की महिलाएं आज भय के साये में जी रही हैं। घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा भी खतरे में है।


सबसे बड़ा सवाल जब महिलाएं लिखित शिकायत दे चुकी हैं तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं


*क्या किसी बड़ी घटना का इंतजार?*


प्रशासन की चुप्पी और पुलिस की निष्क्रियता यह संकेत दे रही है कि शायद किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है।


*क्या महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ के बाद ही पुलिस जागेगी?*

जनता का अल्टीमेटम
अब घोघरनाला के लोगों ने साफ चेतावनी दे दी है तुरंत पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लग



*असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी हो*

थाना प्रभारी के खिलाफ जवाबदेही तय हो


जनाक्रोश फूटने की कगार पर
अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला केवल एक मोहल्ले तक सीमित नहीं रहेगा। जनाक्रोश सड़क पर उतर सकता है और इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...