WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

घटगांव में सहकारिता का महाब्लास्ट  — 515 PACS के साथ नवगठित समिति का धुआंधार शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम घटगांव में आज सहकारिता क्षेत्र का बड़ा धमाका देखने को मिला, जब नवगठित प्राथमिक कृषि साख समिति मर्यादित घाटगांव (पंजीयन क्र. 1669) का भव्य शुभारंभ किया गया। 15 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं सहकारिता मंत्री के वर्चुअल संबोधन के साथ पूरे प्रदेश में एक साथ 515 PACS समितियों का उद्घाटन हुआ।

घटगांव में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की तगड़ी मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, जनपद पंचायत लैलूंगा अध्यक्ष ज्योति भगत, जनपद सदस्य विनिता रोशन लकड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में सरपंच मनीष टोप्पो, उपसरपंच सुमति राजेंद्र बेहरा, टीएसएस कोड़ासियां के अध्यक्ष मंगलसाय भगत, मंडल अध्यक्ष लैलूंगा मनोज सतपथी समेत क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे मंच पर नजर आए। वहीं प्रशासनिक अमले में नोडल अधिकारी प्रदीप पटेल (ब्रांच मैनेजर, अपेक्स बैंक लैलूंगा), कार्यक्रम प्रभारी त्रिलोचन बेहरा, मनमोहन शर्मा और आनंद पटेल की सक्रिय भूमिका रही।

इस नई PACS समिति के शुरू होने से अब किसानों को खाद-बीज, ऋण और सहकारी सुविधाएं सीधे गांव स्तर पर मिलेंगी, जिससे कृषि क्षेत्र को जबरदस्त बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों में खुशी की लहर — घटगांव के किसानों ने इसे “आर्थिक मजबूती की नई शुरुआत” बताया और सरकार के इस कदम का जोरदार स्वागत किया।
कुल मिलाकर, घाटगांव में आज सहकारिता का नया अध्याय लिखा गया… और किसानों के सपनों को मिला नया पंख!

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर : श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में ख़ास ऑफर सिर्फ आज

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँश्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लेकर आया है जन्माष्टमी का खास धमाका!इस शुभ अवसर पर नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएँ...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS