WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

हमर आंगनवाड़ी हमर अभिमान जांजगीर में शिक्षिकाओं का भव्य सम्मेलन सम्पन्न बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद

जिला जांजगीर चांपा
जांजगीर में एकीकृत बाल विकास परियोजना एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में “हमर आंगनवाड़ी, हमर अभिमान” थीम पर आंगनवाड़ी शिक्षिकाओं का दो दिवसीय सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 135 से अधिक शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 22 शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता अग्रवाल ने आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव बताते हुए शिक्षिकाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिमा मिश्रा ने खेल-आधारित एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण को बच्चों के सीखने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया
सम्मेलन के दौरान शिक्षिकाओं ने 7 प्रमुख मानकों पर अपने कार्यों की प्रस्तुति दी और उन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। विभिन्न सत्रों में स्थानीय खेल, बालगीत, कहानी प्रस्तुति, संज्ञानात्मक, शारीरिक एवं रचनात्मक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर रचनात्मक, भाषाई, बौद्धिक, आकलन, शारीरिक एवं पोषण कोनों पर आधारित आकर्षक स्टॉल्स भी लगाए गए, जहां शिक्षण-सहायक सामग्री (TLM) एवं बच्चों के कार्यों का प्रदर्शन किया गया।
सम्मेलन के अंत में शिक्षिकाओं ने गतिविधि-आधारित शिक्षण को बच्चों के लिए आनंददायक और प्रभावी बताते हुए इसे प्रारंभिक बाल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना।

spot_img
spot_img

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर : श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में ख़ास ऑफर सिर्फ आज

श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँश्री श्याम ऑटोमोबाइल्स लेकर आया है जन्माष्टमी का खास धमाका!इस शुभ अवसर पर नई Bajaj बाइक खरीदें और पाएँ...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS