मैसेज में लिखा था कि शादी समारोह की पूरी जानकारी देखने के लिए अटैचमेंट डाउनलोड करें। कार्ड बिल्कुल असली निमंत्रण जैसा दिखाई दे रहा था, जिससे व्यवसायी ठगी का शिकार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि APK फाइल डाउनलोड करते ही ठगों को फोन की गोपनीय जानकारी और बैंकिंग एक्सेस मिल गया। इसके बाद 16 अप्रैल 2026 की सुबह 4:45 से 4:54 बजे के बीच कई UPI ट्रांजेक्शन कर कुल 5,00,440 रुपये निकाल लिए गए।

आशंका है कि इसी तरह के मैसेज शहर के कई लोगों को भेजे गए हैं और यह एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66(C), 66(D) और BNS 2023 की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट्स ने लोगों को सलाह दी है कि व्हाट्सऐप पर आए किसी भी APK फाइल या अनजान लिंक को डाउनलोड न करें, क्योंकि एक छोटी सी गलती बैंक खाता खाली कर सकती है।







