WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पीपरडुला में सर्व रविदास समाज का जिला स्तरीय सामाजिक सम्मेलन सम्पन्न समाज की एकता शिक्षा और संगठन पर दिया गया विशेष जोर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

सारंगढ़ बिलाईगढ़

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद


सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के ग्राम पंचायत पीपरडुला में सर्व रविदास समाज द्वारा जिला स्तरीय सामाजिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त ध्रुव कुमार मिर्धा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में समाज के संगठन सामाजिक एकता शिक्षा के प्रसार युवा जागरूकता तथा समाज के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में जिले सहित आसपास के  क्षेत्रों से आए समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को शिक्षा और अच्छे संस्कारों की ओर प्रेरित करने पर विशेष बल दिया।

मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की मजबूती संगठन और शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझना होगा। समाज के लोग यदि संगठित होकर कार्य करें तो समाज के विकास और उत्थान की दिशा में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को बनाए रखने की अपील भी की।

इस अवसर पर सर्व रविदास समाज के जिला अध्यक्ष बंशी लाल मिरी ने कहा कि समाज को संगठित करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाज के लोगों को शिक्षा जागरूकता और सामाजिक एकता के माध्यम से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक सम्मेलन समाज को एक मंच प्रदान करते हैं जहां लोग अपने विचार साझा कर समाज के विकास के लिए नई दिशा तय करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी समाज के इतिहास गुरु रविदास जी के आदर्शों तथा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। समाज के हर वर्ग को मिलकर सामाजिक विकास के कार्यों में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर समाज के अनेक पदाधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से राम कुमार मिरी रोहित अनिल अरुण ग्रेवाल (पत्रकार) जिला मीडिया प्रभारी अशोक सोनवानी (जिला अध्यक्ष रविदास समाज जिला जांजगीर-चांपा) मनीराम आजाद (बिलासपुर संभागीय मीडिया प्रभारी पत्रकार) (विजय रात्रे बिलाईगढ़) बुद्धेश्वर सोनवानी ( गुरु रविदास विश्वमहापीठ प्रांतीय प्रवक्ता छत्तीसगढ़) मनहरण विजयवार (संभागीय उपाध्यक्ष) ललित कुमार मिरी (संभागीय कोषाध्यक्ष बिलासपुर) दरस राम राजत्री परमानंद कंदोई रवि प्रकाश ओगरे दुतिया अजगर संजीव खीरचंद बारी (पार्षद वार्ड क्रमांक 1) तरुण बारी सुमत ओगरे शत्रुघ्न सोनवानी लक्ष्मी मिरी (ब्लॉक अध्यक्ष) कविता अनिल (ब्लॉक सचिव)  तेरस बाई मिरी कान्हा मिरी ज्योति मिरी जय ओगरे स्टूडेंट्स प्रदीप कुमार मिरी शिवा सोनी अर्जुन बंजारे सहित चार जिलों से आए अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सम्मेलन में समाज के लोगों की उपस्थिति देखने को मिली। महिलाओं युवाओं और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने एकजुट होकर समाज के विकास शिक्षा के प्रसार और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों पदाधिकारियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन ने समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा समाज के लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूँगा में धमाका! श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में All-New Pulsar 125 की भव्य लॉन्चिंग, बाइक प्रेमियों में दिखा जबरदस्त क्रेज

1 सितम्बर | मंगलवार | 2026 लैलूंगा। बाइक प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। लैलूंगा स्थित श्री श्याम ऑटोमोबाइल्स में बजाज...

RAIGARH NEWS