नल-जल योजना बनी शोपीस, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण


सोनियाडीह में पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

सारंगढ़-बिलाईगढ़

जिले के ग्राम पंचायत सोनियाडीह में भीषण पेयजल संकट ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। गांव के हैंडपंप और बोर लगातार जवाब दे रहे हैं, वहीं जिम्मेदार विभाग और प्रशासन गहरी नींद में सोए हुए नजर आ रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं, लेकिन करोड़ों की नल-जल योजना अब तक सिर्फ कागजों और दिखावे तक सीमित है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नल-जल योजना का काम महीनों पहले पूरा हो चुका है। पाइपलाइन बिछा दी गई, पानी टंकी भी खड़ी कर दी गई, लेकिन आज तक एक बूंद पानी ग्रामीणों को नसीब नहीं हुआ। सवाल उठ रहा है कि आखिर योजना शुरू क्यों नहीं की जा रही? क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे या जनआक्रोश का इंतजार कर रहा है?

गांव के लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हर बार अधिकारियों द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं होती। गर्मी बढ़ते ही पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी गांव की ओर झांकने तक नहीं पहुंच रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द नल-जल योजना चालू नहीं की गई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को कब तक नजरअंदाज करता है, या फिर लोगों को पानी के लिए यूं ही दर-दर भटकना पड़ेगा।

बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
बिलासपुर संभाग हेड
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण...

CHHATTISGARH NEWS

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात” के तहत गांजा एवं नशीले इंजेक्शन कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा और रामलीला मैदान में दी दबिश, 05 आरोपी गिरफ्तारबीड़पारा में दो आरोपियों से 6.168...